{"_id":"5c8ea020bdec2214012773ee","slug":"131552850976-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणगढ़ शुगर मिल के सामने 24 मार्च तक चलेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणगढ़ शुगर मिल के सामने 24 मार्च तक चलेगा धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ शुगर मिल के सामने 24 मार्च तक चलेगा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के सदस्यों ने नारायणगढ़ शुगर मिल गांव बनौदी से किसानों की गन्ने की फसल की बकाया पेमेंट की मांग को लेकर शुगर मिल के सामने प्रदेशाध्यक्ष रतन मान की अध्यक्षता में महापंचायत की। बता दें कि गन्ना मिल पर किसानों के 119 करोड़ रुपये से बकाया हैं। किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसान महापंचायत को देखते हुए नारायणगढ़ प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल व अन्य अधिकारियों को तैनात किया था। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत मौजूद रहे। नारायणगढ़ प्रशासन की ओर से एसडीएम अदिति, डीएसपी अमित भाटिया व शुगर मिल प्रबंधन ने किसान नेताओं से बात की, लेकिन बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी। शुगर मिल प्रबंधन ने कहा कि उनकी केन कमिश्रर से बैठक होनी है और जो भी निर्णय लिया जायेगा उन्हें मंजूर होगा। शुगर मिल प्रबंधन ने जल्द किसानों की पेमेंट किए जाने की बात भी कही। किसान यूनियन के नेताओं ने निर्णय लिया कि 18 मार्च से 24 मार्च तक सुबह 10 बजे से सांय पांच बजे तक शुगर मिल के सामने धरना जारी रहेगा और अगर 24 मार्च तक भी किसानों की गन्ने की फसल की पेमेंट नहीं की गई तो 25 मार्च को शुगर मिल की तालाबंदी की जायेगी। इस अवसर पर नरपत राणा, जसविंद्र बख्तुआ, राम करण व नायब सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद थे।