{"_id":"5bdca8babdec2269855923b7","slug":"131541187770-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
फोटो नंबर-----32
ट्राला छोड़कर चालक हुआ फरार, पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। कस्बे के बाईपास स्थित क्वालिटी चौक पर एक ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। ट्राला चालक ट्राला छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव और ट्राले को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
कुरुक्षेत्र के अजराना कलां निवासी राहुल (25 वर्ष) अपनी बाइक से बराड़ा की ओर जा रहा था। वह क्वालिटी चौक पर पहुंचा तो वहां सीवरेज का काम चल रहा था। रास्ता तंग होने पर वह चौक पर पहुंचा ही था कि ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राहुल की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में सीवरेज के पाइप डाले जाने का काम चल रहा है। जहां पर काम किया जाता है वहां रास्ता ब्लॉक कर वन-वे किया जाता है। कई बार वाहनों की आपस में भिड़ंत हो जाती है। सुरेश कुमार, राजेश कुमार, साहिल ने कहा कि ऐसे रास्ता ब्लॉक किया जाए तो वाहनों का आवागमन भी कहीं ओर से करना चाहिए, ताकि गलत दिशा से आवाजाही न हो पाए।