{"_id":"5b8452aa42c792463307799b","slug":"131535398570-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत या हार की परवाह किए बना खेल भावना से खेले : डीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत या हार की परवाह किए बना खेल भावना से खेले : डीईओ
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत या हार की परवाह किए बना खेल भावना से खेलें : डीईओ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा ने कहा कि खेल में हार या जीत लगी रहती है, जबकि खिलाड़ियों को खेल भावना से इनमें भाग लेना चाहिए। वे सोमवार को सिटी के सेक्टर दस स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र मोहन, सतविंदर सिंह, एईओ राजेंद्र सिंह जिंदू भी मौजूद रहे। डीईओ ने विधिवत खेलों के शुरुआत की घोषणा की। इस दौरान लड़कों की अंडर-17 खो-खो में बराड़ा पहले व कैंट दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह बास्केटबाल में अंबाला सिटी व अंबाला कैंट, सर्कल कबड्डी में शहजादपुर व अंबाला कैंट, योग में अंबाला कैंट व अंबाला सिटी, फुटबाल में अंबाला कैंट व अंबाला सिटी, बैडमिंटन में अंबाला सिटी व अंबाला कैंट, नेशनल कबड्डी में अंबाला कैंट व साहा, चैस में अंबाला सिटी व नारायणगढ़ क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह एथलेटिक्स की 5000 मीटर रेस में अंबाला कैंट का साहिब सिंह पहले व बराड़ा का अंकित दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर भीम सिंह, राजीव कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।