{"_id":"5b0da5934f1c1bab6e8b5404","slug":"131527621011-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी को लेकर विवाद ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी को लेकर विवाद ...
Updated Wed, 30 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा/मुलाना।
पानी निकासी के विवाद को लेकर गांव हमीदपुर में चल रही पंचायत में एक पक्ष ने जहां 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बीती रात पीट पीटकर मार डाला, वहीं तीन अन्य को भी जख्मी कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों की हिम्मत तक नहीं हुई कि आरोपियों को पकड़ से, जबकि आरोपी भरी पंचायत से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है, जबकि अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। मृतक महिला और घायल एक ही परिवार से हैं।
यह है मामला
हमीदपुर निवासी घायल नरेश कुमार ने मुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह व उसका छोटा भाई शेर सिंह फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करते है। सोमवार शाम को जब वे अपना काम निपटा कर घर वापिस पहुंचे तो गांव के फूल सिंह, श्योराम, बॉबी व रणसिंह ने उनके घर के सामने बनी पानी निकासी की नाली को बंद कर दिया। नरेश कुमार ने बताया कि पानी निकासी में आ रही समस्या के समाधान के लिए उन्होंने गांव नंबरदार, ग्राम पंचायत सदस्यों व चेयरमैन आदि मौजिज व्यक्तियों की एक पंचायत बुला ली। नरेश ने बताया कि अभी पंचायत चल ही रही थी कि रण सिंह गुस्से में आकर अपने घर से डंडा उठा लाया। उसके साथी बॉबी, श्योराम व फूल सिंह भी डंडे लेकर आए व उसके व उसके भाई शेर सिंह पर टूट पड़े। नरेश ने बताया कि बीच बचाव करने उसकी माता राजवंती व पिता भी आ गए, लेकिन हमलावरों ने उनको भी नहीं छोड़ा। डंडे लगने के कारण उसकी माता बेहोश हो गई, जबकि पंचायत से हमलावर भाग गए। ग्रामीणों द्वारा घायल शेर सिंह (30), नरेश (37), जसमेर सिंह (65) व जसमेर की पत्नी राजवंती (60) को सीएचसी मुलाना में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजवंती को मृत घोषित कर दिया। मुलाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया। आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी देकर गये हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
यह कहते हैं थाना प्रभारी
मुलाना थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि घायल की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।