{"_id":"5b09b6c24f1c1ba16e8b4c90","slug":"131527363266-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कैंट स्टेशन पर कैमरे लगाने का प्रपोज्जल भेजा मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कैंट स्टेशन पर कैमरे लगाने का प्रपोज्जल भेजा मुख्यालय
Updated Sun, 27 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। मंडल का अंबाला रेलवे स्टेशन पूरी तरह से तीसरी आंख की कैद में होगा। इससे स्टेशन की सिक्योरिटी और भी चाक चौबंद हो जाएगी। हालांकि स्टेशन पर अलग से करीब 32 सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। मगर रेलवे ने अलग से नए व हाई लेवल के बड़े 100 सीसीटीवी कैमरों का प्रपोज्जल मुख्यालय को बनाकर भेजा है। अप्रूवल मिलते ही कैमरों की खरीद के बाद इनको लगाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। बाकायदा सीसीटीवी कैमरा के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जिसमें तीन से चार कर्मचारियों की तैनाती होगी। जो कैमरों पर दिनभर की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा स्टेशन परिसर के अन्य खुले रास्तों को भी सील कर दिया जाएगा। केवल यात्रियों व उन्हें छोड़ने के लिए आने वाले लोगों को ही स्टेशन परिसर में आने की अनुमति होगी। रेलवे की यह योजना स्टेशन की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बनाई गई है।
बता दें कि 100 नए सीसीटीवी कैमरों के अलावा स्टेशन परिसर में दो दर्जन से अधिक कैमरे लगे हुए हैं जिनके लिए स्टेशन पर ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा समय में जो कैमरे लगे हैं वह काफी पुराने तथा कम रेजुलेशन होने के कारण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए रेलवे की तरफ से अलग से 100 कैमरों की डिमांड भेजी गई है। कैमरों को किन-किन स्थानों पर लगाना है अभी डिसाइड नहीं किया गया है। विभाग ऐसे स्थानों को चयनित कर रहा है जहां पर कैमरों की जरूरत है।
दोनों यार्डों में भी लगेंगे 17 कैमरे
कैंट रेलवे स्टेशन के सहारनपुर साइड एवं लुधियाना साइड यार्डों में वाशिंग लाइन है जहां गाड़ियों के डिब्बों को खड़ा किया जाता है। इसके अलावा यार्ड में नई तथा पुरानी रेल पटरियों भी पड़ी हैं जबकि कई अन्य उपकरण भी पड़े रहते हैं। पूर्व में चोरी की कई वारदातें यार्ड में हो चुकी है और यार्ड असुरक्षित बना है। इनकी रखवाली के लिए रेलवे करीब 17 बड़े हाई लेवल सीसीटीवी कैमरे लगाएगा जिससे सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
स्टेशन पर 100 बड़े हाई लेवल के कैमरों का मुख्यालय को प्रपोज्जल बनाकर भेज दिया है। अप्रूवल मिलते ही कैमरों की खरीद के बाद इन्हें लगाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। कैमरे लगने के बाद स्टेशन की सिक्योरिटी सेफ रहेगी। इसके अलावा स्टेशन परिसर की तरफ आने वाले खुले अन्य रास्तों को सील कर दिया जाएगा।
- बीएस गिल, डायरेक्टर, रेलवे स्टेशन, अंबाला कैंट।