फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दरभंगा-जलंधर सिटी के बीच दो नई साप्ताहिक गाडिय़ों का शुभारंभ

दरभंगा-जलंधर सिटी के बीच दो नई साप्ताहिक गाडिय़ों का शुभारंभ

Tue, 15 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दरभंगा-जलंधर सिटी के बीच दो नई साप्ताहिक गाडिय़ों का शुभारंभ
अंबाला कैंट। रेलवे दरभंगा-जालंधर सिटी के बीच दो नई साप्ताहिक गाड़ियां चलाएगी। अंबाला रेल मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि रेलवे दरभंगा-जालंधर सिटी के बीच एक नई साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 22551/22552 चलेगी। गाड़ी नंबर 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस 19 मई से प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से सुबह 3.25 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5.10 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। वहीं वापसी में यही गाड़ी नंबर 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस 20 मई को प्रत्येक रविवार को जलंधर सिटी से 10 बजे चलेगी और अगले दिन 11.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। गाड़ी नंबर 22551/22552 बीच मार्ग में सीतामढ़ी, रक्सौल, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, अंबाला, सानेहवाल और लुधियाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा एक अन्य स्पेशल ट्रेन नंबर 02551 इसी माह 15 मई को दरभंगा से दोपहर 2.30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 5.10 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन नंबर 02552 जोकि 16 मई को जालंधर सिटी से शाम 7.10 बजे चलेगी और दूसरे दिन रात को 11.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसके अलावा यह ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सौल, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, अम्बाला, सानेहवाल और लुधियाना स्टेशनों पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed