फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - मांगों को मनवाने को लेकर एनआरएमयू की 14 ब्रांचों के 1500 कर्मचारियों की शुरू की हड़ताल

- मांगों को मनवाने को लेकर एनआरएमयू की 14 ब्रांचों के 1500 कर्मचारियों की शुरू की हड़ताल

Wed, 09 May 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
- मांगों को मनवाने को लेकर एनआरएमयू की 14 ब्रांचों के 1500 कर्मचारियों की शुरू की हड़ताल
नई पेंशन स्कीम रद्द करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
नई पेंशन स्कीम रद्द और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर मंगलवार को कर्मचारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू दी। इस दौरान कर्मचारियों ने रेलवे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंबाला मंडल सचिव सीएस बाजवा ने बताया कि केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा दो साल पूर्व ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र और केंद्रीय कर्मचारियों के अन्य विभागों के प्रतिनिधियों के साथ मंत्री समूह के साथ वार्तालाप हुई थी। आश्वासन के बावजूद जुलाई 2016 से केंद्रीय कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था, परंतु लंबा समय बीत जाने के बाद अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आने के बाद यूनियन ने भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को मनवाने के लिए ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा सभी शाखाओं में 8 से 11 मई तक तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू किया है जिसमें 13 ब्रांचों के 1500 कर्मचारी अपने-अपने मंडल में अनशन पर रहेंगे। इस दौरान प्रदर्शन में ड्राइवर, एएसएम, प्वाइंटमैन, बुकिंग क्लर्क, बाबू, ट्रेन गार्ड्स, गैंगमैन, टिकट कलेक्टर, कॉमर्शियल क्लर्क आदि शामिल हुए। बाजवा ने कहा कि उक्त मांगों को मनवाने के लिए रेलवे अधिकारियों और केंद्र सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है। जबकि मांगों को पूरा करने का रेलवे ने आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक इन्हें लागू नहीं गया है जिसके चलते कर्मचारियों व यूनियन में काफी रोष है। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed