{"_id":"5aecb5d44f1c1b340a8b7f97","slug":"131525462484-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी की भी हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी की भी हुई गिरफ्तारी
Updated Sat, 05 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम हत्याकांड में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
गांव मटेहड़ी शेखा में विक्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी सतनाम को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी नौकर नरेंद्र को पुलिस ने उसकी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को मटेहड़ी का विक्रम (30) खून से लथपथ हालत में मिला था और जब तक उसे इलाज मिलता उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में दो में से एक आरोपी नौकर नरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी सतनाम को भी गिरफ्तार किया। नग्गल थाना एसएचओ राजीव कुमार का कहना है कि इस वारदात में पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। वारदात में आरोपी सतनाम के नौकर नरेंद्र उर्फ मोदी को कोर्ट में पेश करने के बाद अंबाला सेंटर जेल भेज दिया गया है और दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सतनाम को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।