{"_id":"5ad3a0be4f1c1b6e098b4bd1","slug":"131523818686-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला लोकसभा क्षेत्र में बनेगा ट्रांसपोर्ट हब : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला लोकसभा क्षेत्र में बनेगा ट्रांसपोर्ट हब : कटारिया
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला लोकसभा क्षेत्र में बनेगा ट्रांसपोर्ट हब : कटारिया
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट हब बनेगा। इस पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि देश में ऐसे 10 ट्रांसपोर्ट हब बनेंगे। इनमें से एक अंबाला लोकसभा क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। सांसद कटारिया नारायणगढ़ में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि ट्रांसपोर्ट हब के लिए उन्होंने संसद में आवाज उठाई थी। सरकार ने घोषणा की थी कि देश भर में दस ट्रांसपोर्ट हब बनाए जाएंगे। ट्रांसपोर्ट हब बनने के बाद क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री होते हुए भी सांसद कुमारी सैलजा ने इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। वर्तमान सरकार में अंबाला लोकसभा क्षेत्र की सड़कों पर चार हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला से यमुनानगर तक फोर लेन का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कैथल-यमुनानगर आदि क्षेत्र की सड़कों पर भी कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके मित्र दलों ने एक महीने तक संसद नहीं चलने दी। उन्होंने कहा कि अनुसचित जाति/पिछड़ा वर्ग, किसान आदि के लिए जितनी योजनाएं और कार्य वर्तमान सरकार कर रही है, पूर्व में कभी नहीं हुए। उन्होंने बताया कि पूरे देश में पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। सरकार प्रदेश में सात रेलवे प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करा रही है। इनमें से एक चंडीगढ़-यमुनानगर वाया नारायणगढ़-साढौरा नई लाइन भी शामिल है। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, राज्य मंत्री के राजनैतिक सचिव सोहन सिंह, जिला महामंत्री राजेश बतौरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन नवनी शर्मा, बांका सैनी, पीस एंड डेवलपमेंट कमेटी प्रधान मोहित गुप्ता, रामकुमार धीमान, रामनिरंजन, डॉ. विश्वबंधु, ओमप्रकाश चानना, राकेश बिंदल, कृष्ण चंद वालिया, संजीव कौशिक, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।