फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   लोगों की भावनाएं भड़काकर नहीं करते हैं राजनीति : विज

लोगों की भावनाएं भड़काकर नहीं करते हैं राजनीति : विज

Mon, 26 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
लोगों की भावनाएं भड़काकर नहीं करते हैं राजनीति : विज
लोगों की भावनाएं भड़काकर राजनीति नहीं करते : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे कभी लोगों की भावनाओं को भड़काकर राजनीति नहीं करते। काम किया है काम करेंगे के मूलमंत्र को जीवन में धारण कर विकास की राजनीति कर रहे हैं। वे कैंट के ग्वाल मंडी में आयोजित सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला निर्माण के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंबाला छावनी में अभूतपूर्व विकास कार्य हों और वह इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि अंबाला छावनी में देश का सबसे बढ़िया राजकीय अस्पताल बनकर तैयार हुआ है जिसमें लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम किया गया है। इस अस्पताल में मरीजों को हृदय संबंधी बीमारियों के सस्ते व किफायती इलाज के लिए कैथलैब की भी स्थापना की गई है, जबकि 56 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर अस्पताल के निर्माण की आधारशिला मई मास में रखी जाएगी। इसी तरह शहीदी स्मारक, सुभाष पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य, वार हीरोज स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, अंबाला छावनी को सब डिवीजन का दर्जा दिलवाना, बाढ़ नियंत्रण योजना सहित कई अन्य विकास कार्य कैंट में हुए हैं या फिर इन पर काम चल रहा है। इस मौके पर पूर्व पार्षद राजीव डिंपल, ग्वाल मंडी के चुन्नी लाल, बंसी लाल, तिलक राज, पार्षद ललता प्रसाद, सतपाल ढल, मुंशी लाल, केके जौहर, जेसी बाली, एससी चावला, रजत बाली, गुलशन बावरा, कुनाल शर्मा, रवि बुद्धिराजा, रवि सहगल, गुरपाल माजरा, कमल जैन, सुरेंद्र बिंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो नंबर :: 07
भाजपा कार्यालय के नवनिर्माण की आधारशिला रखी
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रविवार को अंबाला छावनी के निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखी। विज ने कहा कि यह भाजपा कार्यालय बहुत पुराना है जो गिर गया था। बहुत से लोगों का इसके साथ भावनात्मक जुड़ाव रहा है। आज इसके नवनिर्माण के लिये आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि इस भवन निर्माण में नींव इस कदर मजबूत रखी जाए ताकि भविष्य में इस की ऊपरी मंजिल बनानी पड़े तो कोई दिक्कत न आये। इस अवसर पर भाजपा पार्षद सतपाल ढल, कमल किशोर जैन, टोनी बिंद्रा, राजीव डिंपल, वजिंदर चौहान, गोपी सहगल, सोम चोपड़ा, कुणाल शर्मा, बलविंदर सिंह, किरण पाल चौहान, राम बाबू यादव, सुरिंदर बिंद्रा, अजय बवेजा, सनी आनंद, कमल मक्कड़, संजीव गोपचा, ललित चौधरी, सोनू चौधरी, बलकेश वत्स, विपिन खन्ना, दीपक भसीन, सोम सहगल, विजय सहगल, गुरपाल माजरा, सुभाष शर्मा, मदन शर्मा, रवि सहगल, नरेंद्र पाल सिंह शेरा, कैलाश जादूगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed