फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   13 deaths due to Korana infection, 500 new cases, Ambala

कोराना से 13 लोगों ने तोड़ा दम, 500 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
13 deaths due to Korana infection, 500 new cases, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दिन-प्रतिदिन बेकाबू हो रहा कोरोना रोजाना नए-नए रिकॉर्ड दर्ज करता जा रहा है। लॉकडाउन के बीच रविवार को अंबाला में कोरोना संक्रमण के केस 500 नए मामले आए और 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में 27 से 40 वर्ष के लोग शामिल है। इनमें अंबाला शहर निवासी 27 वर्षीय युवती भी शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग ने अंबाला कैंट में बब्याल और बोह के साथ-साथ साहा, कालाअम्ब, बराड़ा के गांव अधोया को भी मैक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हजार 798 हो गई है। अभी तक जिले में 19 हजार 410 कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसमें रविवार को ठीक हुए 290 मरीज भी शामिल हैं। इस समय 5054 एक्टिव केस हैं। अभी तक जिले में 334 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है और औसत मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत हो गई है। लगातार आ रहे संक्रमित मरीजों के कारण रिकवरी रेट भी घटकर 78.72 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को गांव जटवाड़ के 82 वर्षीय पुरुष की, शहजादपुर निवासी 64 वर्षीय पुरुष की, साहिबपुरा अंबाला कैंट निवासी 71 वर्षीय पुरुष की, राम कृष्ण कॉलोनी अंबाला कैंट की 38 वर्षीय महिला की, नारायणगढ़ निवासी 70 वर्षीय पुरुष की, जग्गी कॉलोनी अंबाला सिटी निवासी 80 वर्षीय महिला की, न्यू विवेक विहार अंबाला सिटी से 45 वर्षीय पुरुष की, मनमोहन नगर अंबाला सिटी निवासी 38 वर्षीय पुरुष की, गांव गड़गढ़ निवासी 82 वर्षीय पुरुष की, हरी पैलेस अंबाला सिटी निवासी 35 वर्षीय महिला की, हरी नगर अंबाला कैंट निवासी 55 वर्षीय पुरुष की, सुभाष गली अंबाला सिटी निवासी 27 वर्षीय युवती की, हिंदवान अंबाला की 71 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से मिले हैं संक्रमित
जिले में अंबाला सिटी से 123, अंबाला कैंट से 81, शहजादपुर से 80, मुलाना से 43, बराड़ा से 39, नारायणगढ़ से 17, चौड़मस्तपुर से 117 संक्रमित मिले हैं। इसमें भी प्रेम नगर अंबाला सिटी, सेक्टर-7 अंबाला सिटी, पटेल रोड अंबाला सिटी, इंद्र नगर अंबाला सिटी, कोर्ट रोड अंबाला सिटी, पुलिस लाइन अंबाला सिटी, उत्तम नगर अंबाला कैंट, नजदीक कांग्रेस भवन, सुंदरनगर अंबाला, संभालखा मुलाना, फ्रेंडस कॉलोनी अंबाला सिटी, शिव प्रताप नगर अंबाला कैंट, बीसी बाजार अंबाला कैंट, दुर्गा कॉलोनी नारायणगढ़, तड़वाल बराड़ा, मिलाप नगर अंबाला सिटी, जलबेड़ा से 2-2, पीपली बाजार अंबाला सिटी, सोनिया कॉलोनी अंबाला सिटी, मॉल रोड अंबाला कैंट, धनाना, कृष्णा कॉलोनी नारायणगढ़, बादशाही बाग अंबाला सिटी से 3-3, रतनगढ़ अंबाला, बलदेव नगर सिटी, हरयौली बराड़ा से 5-5, इसके अलावा सेक्टर -9 अंबाला सिटी से 9, सेक्टर- 10 अंबाला से 4, कुराली से 6, फतेहगढ़, शहजादपुर से 14, बिहटा से 6, बोह से 8 व अन्य जगह से मिले हैं संक्रमित मरीज।
स्वास्थ्य विभाग ने 2537 सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कुल 3 लाख 40 हजार 752 सैंपल लिए हैं। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 2537 सैंपल लिए हैं और इस माह में विभाग 19 हजार 126 सैंपल लिए हैं। इसमें भी विभाग ने 2 लाख 94 हजार 271 सैंपल आरटीपीसीआर के माध्यम से तो एंटिजन किट के माध्यम से 46 हजार 481 सैंपल लिए गए हैं। दस लाख की जनसंख्या पर विभाग द्वार 3 लाख 2 हजार 85 सैंपल लिए हैं।
सरकारी अस्पताल में बेड नहीं
इस समय जिले में किसी भी सरकारी अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है। अस्पतालों में 595 लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें भी 173 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और 13 वेंटिलेटर पर कृत्रिम सांसें ले कर जीवन से लड़ रहे हैं। इस समय 4 हजार 532 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इस समय कोरोना के दोगुना होने का रेट केवल 31 दिन हैं। इस हिसाब से हर 31 दिन बार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है।

यह है वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अभी तक 3 लाख 43 हजार 895 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 2 लाख 58332 को पहली डोज तो 85 हजार 563 लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। रविवार को जिले में 14005 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें 18 से 44 वर्ष के 3 हजार 417 लोगों को लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed