{"_id":"6000ac678ebc3e31f65e3db2","slug":"12840-co-vaccine-reaches-ambala-police-and-third-eye-will-guard-ambala-news-knl57703749","type":"story","status":"publish","title_hn":"12840 को-वैक्सीन पहुंची अंबाला, पुलिस व तीसरी आंख करेगी पहरेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12840 को-वैक्सीन पहुंची अंबाला, पुलिस व तीसरी आंख करेगी पहरेदारी
विज्ञापन
कोरोना महामारी से परेशान जनता को जिस वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार था उस पहली खेप अंबाला पहुंच चुकी है। आज यानी शुक्रवार को जिस हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगनी है उन्हें मोबाइल पर मैसेज मिलेगा और वह कल यानी 16 जनवरी को टीकाकरण के लिए पहुंचेगा। पहले चरण में पुलिस पहरेदारी के बीच 12840 वैक्सीन मिली। सीएमओ ने वैक्सीन लेते हुए उसे सीएमओ कार्यालय के अंदर बने डिस्ट्रीक वैक्सीन स्टोर में उचित तापमान के अंदर रखवा दिया। जहां पुलिस मुलाजिमों के साथ-साथ तीसरी आंख यानी सीसीटीवी का पहरा भी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर स्तर पर बेहतर तैयारी की गई है। पूर्वाभ्यास के माध्यम से कमियों को दूर कर लिया गया है। कोविड वैक्सीन पंजीकृत करीब 940 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में वैक्सीन लगेगी।
अब इन चार जगह लगेगा टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले छह सेंटरों पर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई थी। ड्राईरन भी सभी जगहों पर करवाया गया था, लेकिन अचानक से विभाग ने इन छह सेंटरों की जगह चार सेंटर भी तैयार किए गए हैं जहां 16 जनवरी को वैक्सीन लगेगी। इसमें अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के साथ-साथ पंजोखरा, शहजादपुर व मुलाना एमएम अस्पताल शामिल है।
0.5 एमएल की डोज प्रति कर्मियों को लगेगी
रोजाना स्वास्थ्य विभाग द्वारा सौ हेल्थ वर्कर का चयन कर उन्हें वैक्सीन लगेगी। 0.5 एमएल की डोज सीरिंज के जरिए दी जाएगी। सरकारी एवं निजी क्षेत्र के जिन स्वास्थ्यकर्मी एवं अधिकारियों की सूची बन चुकी है। लक्ष्य से पांच प्रतिशत ज्यादा वैक्सीन आई है। सीरिंज भी 1 लाख 21 हजार उपलब्ध है। एक सत्र में 100 कर्मियों लगेगा टीका को टीका लगेगा। टीका लगाने के लिए एएनएम, आशा कार्यकर्ता, चिकित्सक समेत अन्य कर्मियों को पूरी जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
संदेश भेज कर दी जाएगी सूचना
टीकाकारण के लिए संबंधित व्यक्ति को मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर टीकाकरण स्थल, समय, तिथि आदि की जानकारी दी जाएगी। टीकाकरण स्थल पर प्रत्येक टीम में छह सदस्य हैं। अलग-अलग कक्ष में सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी है। टीका लगने से लेकर निगरानी करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। टीकाकरण स्थल पर भी पुलिस का पहरा रहेगा।
स्पेशल कैरियर डिब्बों में आई वैक्सीन
कुरुक्षेत्र वैक्सीन स्टोर से अंबाला सीएमओ कार्यालय तक वैक्सीन स्पेशल कैरियर डिब्बों में आई। इन डिब्बों में कोल्ड चेन को मेंटेन करने के लिए ड्राई आईस (बर्फ) की भी व्यवस्था थी, जिससे वैक्सीन खराब न हो। बता दें कि अंबाला में कुल 34 कोल्ड प्वाइंट बनाए गए है और डीप फ्रीजर की भी र्प्याप्त व्यवस्था की गई है।
इस तरह चलेगी प्रक्रिया
सबसे पहले कोविन पोर्टल से आए मैसेज को निर्धारित चार सेंटरों के एंट्री प्वाइंट पर दिखाया जाएगा। चेकिंग के बाद अंदर वेटिंग एरिया में बिठाया जाएगा। जैसे ही उसका नंबर आता है तो थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाने के बाद अगले काउंटर यानी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भेजा जाएगा। इस काउंटर पर संबंधित हेल्थ वर्कर के मैसेज की जांच के बाद उसे टीका लगवाने के लिए आगे भेजा जाएगा। इस दौरान हेल्थ वर्कर को बिठाकर बाजू पर टीका लगाया जाएगा। जहां टीका लगाने के बाद बरती जाने वाली सावधानी और दुषप्रभावों के जानकारी दी जाएगी कि आखिर टीका लगने वाले स्थान पर खुजली होती है या चक्कर आता है तो तुरंत डाक्टर को बताएं। इतना ही नहीं टीका लगने के बाद मास्क व बार-बार हाथ धोने है और फिर 30 मिनट तक हेल्क वर्कर को डाक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
कोरोना के दस नए मामले आए सामनेे
वीरवार को कोरोना के कुल 10 मामले सामने आए। विभाग ने सभी को होम क्वारंटीन कर उपचार शुरू कर दिया। बता दें कि अभी तक अंबाला में 11719 मामले सामने आ चुके हैं और अभी तक 145 की मौत हो चुकी है। इन दस मामलों में दो अंबाला शहर, दो अंबाला छावनी, एक शहजादपुर, एक मुलाना, एक बराड़ा, एक नारायणगढ़ व एक चौड़मस्तपुर में आया।
अंबाला के लोगों के लिए खुशी की बात है कि को वैक्सीन आ गई है। पहली डोज 12840 की मिली है और चार सेंटरों पर यह वैक्सीन लगाई जाएगी। पुलिस पहरे के बीच सीएमओ कार्यालय के अंदर बनाए गए स्टोर में वैक्सीन रखी गई है।
-डॉ. कुलदीप, सीएमओ, अंबाला।