{"_id":"5c968852bdec22142e74a50b","slug":"121553369170-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 और 100 रुपये के नकली नोट समेत दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 और 100 रुपये के नकली नोट समेत दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में नकली नोट का कारोबार जोरों से चल रहा है। सूचना मिलने पर शुक्रवार देर रात हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम ने बलदेव नगर में नारायणगढ़ रोड के पास दो युवकों को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि नकली नोट कहां और कैसे बनाते थे।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि बलजिंद्र सिंह निवासी आसा सिंह गार्डन व सुमित शर्मा उर्फ रिक्की निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बलदेव नगर नकली नोट बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार रात नकली नोटों को चलाने के लिए दोनों बलदेव नगर में घूम रहे हैं। इन युवकों के नारायणगढ़ रोड की ओर से आने की सूचना मिलने पर जांच टीम ने नाकेबंदी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों युवक जैसे ही बाइक पर बलदेव नगर की ओर आए तो एसटीएफ ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तलाशी ली तो बलजिंद्र के पास से 500 रुपये के 19 नकली करेंसी नोट व सुमित के पास से 100 रुपये के 22 नकली करेंसी नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
टीम में ये थे शामिल
टीम में एसटीएम के एएसआई दिनेश कुमार, एएसआई सुखविंद्र, एचसी अरूण कुमार, मनोज कुमार, एएसआई जितेन्द्र, एएसआई राधे श्याम शामिल थे।
रिमांड में हो सकता है बड़ा खुलासा
पुलिस रिमांड में यह भी पता लगाएगी कि इस मामले में और कौन-कौन से युवक इनके साथ हैं। पुलिस का कहना है कि यह काम किसी गिरोह का भी हो सकता है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी यह रुपये कहां से लेकर आते थे या फिर नकली नोट कैसे बनाते थे। दोनों आरोपियों से 9200 रुपये के नकली नोट बरामद किये गये हैं।
- सुभाष कुमार, थाना प्रभारी, बलदेव नगर