{"_id":"5bd8baaabdec226957070251","slug":"121540930218-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल से तलाशी में दो मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल से तलाशी में दो मोबाइल फोन बरामद
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल में कैदी और बंदी से मिले मोबाइल फोन
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात तलाशी अभियान के दौरान कैदी और बंदी के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। जेल अधिकारियों की शिकायत पर मंगलवार को बलदेव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सोमवार रात करीब 9.30 बजे सेंट्रल जेल अधिकारी संदीप कुमार और डिप्टी लाल गार्द के संग बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान ब्लॉक नंबर-6 के कमरा नंबर 3 में से हैड वार्डर सुखदेव ने कैदी राजेश कुमार के पास से एक मोबाइल, सिम कार्ड और बैटरी बरामद की व सुरक्षा वार्ड के कमरा नंबर 1 में बंदी दीपक की खड्डी के नीचे से एक मोबाइल फोन और बैटरी बरामद की।