{"_id":"5b82fff042c79246494d39fd","slug":"121535311856-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर सक्रिय हुआ विभाग, मिठाइयों की दुकानों से सेंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर सक्रिय हुआ विभाग, मिठाइयों की दुकानों से सेंपल लिए
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के घर मिठाई पहुंचने के बाद विभाग ने लिए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्षाबंधन पर मिठाइयों की दुकानों पर मिठाइयों के सैंपल लिए गए। छावनी में विभाग की यह कार्रवाई फूड सेफ्टी ऑफिसर सुभाष चंद्र की देखरेख में की गई। विभाग ने महेश नगर स्थित लुधियाना स्वीट्स से गुजिया और पेठा के सैंपल लिए गए। इसी प्रकार ओबराय स्वीट् महेश नगर से डोडा बर्फी व रसगुल्ला के सैंपल लिए। पं. सीता राम वैष्णो भोजनालय से लाल मिर्ची पाउडर के सैंपल लिए गए। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि यह कार्रवाई विभाग को करनी थी तो कुछ समय पूर्व की जानी चाहिए थी, ताकि मिलावट पर रोक लग सके। अब रक्षाबंधन पर जब मिठाई सब लोगों तक पहुंच गई है तो विभाग की नींद खुली है।