फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू, सिटी अनाज मंडी में धर्मकांटों का केलिब्रेशन नहीं हुआ

अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू, सिटी अनाज मंडी में धर्मकांटों का केलिब्रेशन नहीं हुआ

Thu, 05 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू, सिटी अनाज मंडी में धर्मकांटों का केलिब्रेशन नहीं हुआ
अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू, सिटी अनाज मंडी में धर्मकांटों का केलिब्रेशन नहीं हुआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद सबसे अहम व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। अंबाला सिटी अनाज मंडी में लगे छह धर्मकांटों का केलिब्रेशन अभी तक नहीं किया गया है। निर्देश थे कि खरीद शुरू होने से पहले सारी व्यवस्थाएं पूरी की जाएं। दूसरी ओर मंडियों में गेहूं की आवक हो रही है। यह एक या दो दिनों में और तेज हो सकती है।
अंबाला सिटी अनाज मंडी में छह धर्मकांटे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह सभी ठीक हैं, लेकिन अभी तक इसका कैलिब्रेशन नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में मार्केट कमेटी ने मापतोल विभाग को इन धर्मकांटों का केलिब्रेशन करने के लिए कहा है। इस विभाग के अधिकारी और अन्य धर्मकांटे को चेक करेंगे कि कहीं उनमें कोई खराबी तो नहीं है। इसके बाद ही मापतोल विभाग से इसे सत्यापित करेगा। इस बारे में आढ़तियों का कहना है कि लाखों रुपये से से मार्केट कमेटी ने इन्हें लगाया था। खरीद शुरू होने वाली है और तीन धर्मकांटे खराब है। इसके बारे में उन्होंने कमेटी के सदस्यों से भी कहा था, लेकिन अभी तक इन्हें ठीक नहीं किया गया है। अंबाला सिटी अनाज मंडी में गेहूं की आवक तो हो रही है, लेकिन अभी खरीद नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि पांच अप्रैल से खरीद कार्य तेजी पकड़ेगा। इसके साथ ही आवक भी तेज होगी। फिलहाल नमी का हवाला देते हुए खरीद एजेंसियां गेहूं नहीं खरीद रहीं।
विज्ञापन


फोटो नंबर 30
नोडल अधिकारी एसडीएम ने किया नई अनाज मंडी का दौरा
अंबाला कैंट। नई अनाज मंडी अंबाला कैंट का बुधवार को एसडीएम सुभाष चंद सिहाग ने दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने आढ़तियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्यों के बारे में जाना। इस दौरान गेहूं खरीद के संबंध में आढ़तियों के साथ चर्चा की। इस दौरान आढ़तियों ने नई मंडी में दुकानें अलॉट न होने बात रखी। इस पर मार्केट कमेटी के सदस्यों ने कहा कि कागजी कार्रवाई पूर्ण होने पर जिन दस पुराने आढ़तियों को दुकानें अलाट नहीं हुई हैं, उन्हें जल्द दुकानें अलाट कर दी जाएंगी। साथ ही आढ़तियों ने गेहूं खरीद के पर्याप्त सामान होने और चारा मंडी के धर्मकांटे के उपयोग के बारे में भी बातचीत की। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलबिंद्र सिंह, उप चेयरमैन सन्नी, मंडी सुपरवाईजर एसआर कलसी, आरके सेनी, निलामी अभिलेखर ओम प्रकाश, शिव प्रसाद, मोहम्मद वाहिद, मैनेजर गुरविंद्र कौर, राज मोहन राणा, रविंद्र शर्मा, निर्मल सिंह, हरजिंद्र सेठी, राजेंद्र सैठी, अजय, संजय सिंगल, सतनाम सिंह, गुरप्रीत खटकड, नितिज सैठी, हरजिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर :: 19
नारायणगढ़ मंडी में हुई 525 क्विंटल गेहूं की खरीद
नारायणगढ़। नारायणगढ़ अनाज मंडी में गेहें की आवक धीमी चल रही है। एक अप्रैल से सरकारी एजेंसी हैफेड ने 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद शुरू कर दी थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद बुधवार तक सरकारी एजेंसी ने मात्र 525 क्विंटल गेहूं ही खरीदा है। हैफेड के अधिकारी अमित राणा के अनुसार आठ या दस अप्रैल के बाद से मंडी में गेहूं की आवक में तेजी आने की संभावना है। नमी के चलते भी गेहूं की आवक प्रभावित हो रही है।


टेकिभनकल रिपोर्ट के अनुसार सभी छह धर्मकांटे ठीक हैं, जबकि वीरवार को केलिब्रेशन की टीम सभी धर्मकांटों की जांच कर इनकी स्टेंपिंग कर दी जाएगी। यदि किसी धर्मकांटे में किसी तरह की खराबी होती है तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाएगा।
- धर्मेंद्र पाल, सचिव मार्केट कमेटी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed