फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता के भाई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

- कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता के भाई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Wed, 28 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
- कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता के भाई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, शिकायतकर्ता से उलझे ढाबा संचालक, दुकानदार तो छोटे भाई को हार्ट अटैक, भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सीएम विंडो पर एक ढाबा संचालक द्वारा बस स्टैंड एरिया के पास ढाबों और दुकानों के आगे अतिक्रमण की शिकायत पर मंगलवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। कैंट बस स्टैंड के आसपास क्षेत्र में निगम टीम ने 12 दुकानों के आगे बने शेड और अन्य सामान हटाया। इस दौरान शिकायतकर्ता और उसके छोटे भाई से अन्य ढाबा संचालक बहस करने लगे, जिस वजह से पवन कुमार को हार्ट अटैक आ गया और निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं निगम की टीम ने ढाबों और दुकानों के आगे से जेसीबी की मदद से अतिक्रमण तो हटवा दिया, मगर बात जब शराब ठेके के आगे अतिक्रमण को हटाने की आई तो उसे स्वयं अतिक्रमण हटाने की मोहलत दे दी गई।

जानकारी मुताबिक बस स्टैंड के पास स्थित ढाबा संचालक महेंद्र ने दो महीने पहले मामले की शिकायत सीएम विंडो पर की थी। शिकायत में महेंद्र का कहना था कि बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास ढाबों और दुकानों में अतिक्रमण है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, साथ ही यहां लगने वाली रेहड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई थी। मंगलवार सुबह नगर निगम रेंट ब्रांच से लवली कुमार, सुरेंद्र कुमार और अन्य टीम सदस्यों ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की। यहां कई ढाबा संचालकों ने ढाबों के आगे तक अतिक्रमण करते हुए तंदुर बाहर लगा दिए थे साथ ही शेड डाले हुए थे जोकि रास्ते में अवरोधक बने थे। जेसीबी की मदद से इन शेडों को तोड़ा गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया, मगर निगम टीम ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए यहां कार्रवाई की।
विज्ञापन



शराब ठेके पर मेहरबान हुई टीम
ढाबों के आगे अतिक्रमण हटाने के बाद जब बात शराब ठेकेदार द्वारा किए गए कब्जे की आई तो यहां निगम टीम के पांव कार्रवाई से पहले डगमगा गए। मौके पर शराब ठेकेदार और अन्य पहुंच गए जिन्होंने निगम टीम से बातचीत की। मगर यहां कार्रवाई के बजाए निगम टीम ने ठेकेदार को स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया। हालांकि शाम तक यहां से ठेकेदार द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप, मिल रहीं धमकियां
वहीं, कार्रवाई के दौरान मामले के शिकायतकर्ता महेंद्र के भाई 50 वर्षीय पवन कुमार को हार्ट अटैक आ गया। महेंद्र ने बताया कि अन्य ढाबा संचालक और दुकानदार उनसे व भाई से बहस करने लगे थे कि उन्होंने इस मामले की शिकायत क्यों दी है। इसी को लेकर उनके भाई की अन्य दुकानदारों से बहस हो रही थी। उनका भाई पहले ही हार्ट का मरीज है और बहस के दौरान ही उसे हार्ट अटैक आ गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह खतरे से बाहर हैं। महेंद्र रैना ने बताया कि उन्हें लोगों से अब धमकियां भी मिल रही हैं।


पहले भी दिए थे नोटिस
कार्रवाई टीम में निगम के रेंट ब्रांच से क्लर्क सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम ने पहले दुकानदारों को नोटिस दिए थे और अतिक्रमण नहीं हटाने पर उनके चालान भी किए थे। मगर अब मामले की शिकायत सीएम विंडो पर डाली गई थी जिसपर अब 12 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शराब ठेकेदार द्वारा शाम तक स्वयं अतिक्रमण हटा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed