फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   छात्रा की जुराब से मिली पर्ची, फ्लाइंग ने किया छात्रा को धूप में खड़ा, बेहोश होकर गिरी

छात्रा की जुराब से मिली पर्ची, फ्लाइंग ने किया छात्रा को धूप में खड़ा, बेहोश होकर गिरी

Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की जुराब से मिली पर्ची, फ्लाइंग ने किया छात्रा को धूप में खड़ा, बेहोश होकर गिरी
छात्रा की जुराब से मिली पर्ची, फ्लाइंग ने किया छात्रा को धूप में खड़ा, बेहोश होकर गिरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को भरेड़ीकलां स्थित राजकीय स्कूल में बने सेंटर में चेकिंग में एक छात्रा की जुराब से पर्ची मिलने के बाद उसे धूप में खड़ा कर दिया गया। कथित रूप से दी गई इस सजा के दौरान छात्रा बेहोश होकर गिर गई। यह देख स्टाफ में खलबली मच गई। उसे तत्काल कुराली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उसे सिविल अस्पताल नारायणगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां पर उसे करीब छह घंटे तक उपचार दिया गया। इसके बाद ही छात्रा सामान्य हुई। इस मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं की गई है। शिक्षा विभाग रिपोर्ट बना रहा है। छात्रा के परिजनों का दावा है कि उनकी बेटी से कोई पर्ची नहीं मिली है। मांग की कि इस मामले के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गांव भरेड़ीकलां स्थित राजकीय स्कूल में बने सेंटर में 12वीं कक्षा का इतिहास का पेपर था। 12वीं की छात्रा रजनी भी केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची थी। पेपर का समय साढ़े बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक था। इसी दौरान उड़न दस्ते की टीम पहुंच गई। बीईओ साहा सुशीला ढिल्लो ने कमरों में बैठे परीक्षार्थियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। फ्लाइंग स्टाफ के सदस्य ने बताया कि एक कमरे में रजनी नामक छात्रा की जुराब से एक पर्ची मिली। इस पर महिला अधिकारी भड़क गई और उसने छात्रा को चिलचलाती धूप में कमरे से बाहर खड़ा कर दिया। करीब 20 मिनट के बाद जब छात्रा कमरे की और जाने लगी तो बरामदे में चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। पहले तो स्टाफ ने ही छात्रा को होश में लाने की कोशिश की। जब छात्रा को होश नहीं आया तो, उसे पहले कुराली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उसे सिविल अस्पताल नारायणगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर स्कूल भरेड़ी कलां में बने परीक्षा केंद्र में पहुंचकर सारे मामले की जानकारी ली है। इसके बाद मौखिक तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी को सारे मामले से अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमन चौधरी, बीईओ नारायणगढ़

भरेड़ीकलां स्कूल में बारहवीं के छात्रा के पेपर की तलाशी के समय छात्रा को बीईओ के प्रताड़ित करने का मामला संज्ञान में आया है। उसकी रिपोर्ट मंगवाकर और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी से जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
- उमा शर्मा, डीईओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed