{"_id":"5aa823104f1c1bb9758b535a","slug":"121520968464-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंपा
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्रेशन में युवक ने पंखे के हुक से चुन्नी बांध लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
महेश नगर के इंडस्ट्री एरिया क्षेत्र में रहने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक में चुन्नी डालकर फंदा लगा लिया। इसके बाद युवक की मौत हो गई। महेश नगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया।
हेड कांस्टेबल सतीश ने बताया कि सोमवार- मंगलवार मध्य रात न्यू कालोनी इंडस्ट्री एरिया निवासी 21 वर्षीय हिमांशु ने घर में पंखे के हुक में चुन्नी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक हिमांशु के परिजन ने पुलिस को बताया कि रात को वह पड़ोस में हो रहे जागरण में गए थे। घर पर उनका बेटा हिमांशु अकेला था। महेश नगर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिवार सदस्यों ने पुलिस को बताया कि हिमांशु किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था।