{"_id":"5a9ef03c4f1c1b3f658b6448","slug":"121520365628-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, एक जख्मी
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कारों की भिड़ंत में युवक की मौत, भाई जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
धनौरा-मुलाना रोड पर सोमवार देर शाम टंगैल गांव के पास दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में जहां एक भाई की मौत हो गई वहीं दूसरे को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। वहीं घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
जानकारी अनुसार 26 वर्षीय हरदीप सिंह और 24 वर्षीय शिवचरण निवासी मुलाना दोनों सगे भाई कार से सढौरा गए थे। सोमवार देर शाम मुलाना वापस आते समय जब वह धनौरा मार्ग स्थित टंगैल गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही हरदीप कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे बने गड्ढे में खड़े पेड़ से जा टकराई। इस दौरान वहां से जा रहे वाहन चालकों ने दोनों भाइयों को लहूलुहान हालत में कार से बाहर निकालकर एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती कराया। यहां मंगलवार दोपहर हरदीप सिंह की मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।