Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - किसान यूनियन की 23 को दिल्ली घेराव की योजना -

- किसान यूनियन की 23 को दिल्ली घेराव की योजना -

Fri, 23 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
- किसान यूनियन की 23 को दिल्ली घेराव की योजना -
भाकियू के दो नेता गिरफ्तार, डीसी ने लगाई धारा 144
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला/मुलाना।
भारतीय किसान यूनियन के 23 फरवरी को दिल्ली घेराव कार्यक्रम के चलते अंबाला में दो किसान नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में जहां पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए हैं, वहीं जिला मैजिस्ट्रेट शरणदीप कौर बराड़ ने जिले में धारा 144 लगा दी है।
जानकारी मुताबिक भारतीय किसान यूनियन ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने व कई अन्य मांगों को लेकर 23 फरवरी को दिल्ली घेराव करना है। इसको लेकर किसान नेताओं ने भी पूरी तैयारियां कर ली है। वीरवार को मुलाना पुलिस ने सैहला गांव से भारतीय किसान यूनियन के मुलाना ब्लाक प्रधान भीम सिंह सैहला और सलाहकार रमेश सिंह सैहला को गिरफ्तार किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दोसड़का चौक, धनौरा और कालपी में नाके लगाकर हर स्थिति पर नजर रखी गई। मुलाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि किसान यूनियन के दो नेताओं को सैहला गांव से थाना लाया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 107/51 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इधर, जिला मैजिस्ट्रेट शरणदीप कौर बराड़ ने जिला में कानून व्यवस्था और शांति बनाये रखने के लिए धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए है। जिला मैजिस्ट्रेट ने बताया कि राष्ट्रीय किसान महासंघ द्वारा किए गये इस आह्वान के मद्देनजर जिला में 5 या 5 से अधिक लोगों के इक्कट्ठा होने और किसी प्रकार का हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इन आदेशों के तहत कोई भी व्यक्ति अपने साथ किसी प्रकार का आग्नेय अस्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जैली, गंडासी, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




साहा-शाहाबाद रोड किया जाम
उधर, किसान यूनियन द्वारा साहा-शाहाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लगाया गया। जानकारी अनुसार किसान यूनियन सदस्य दिल्ली घेराव कार्यक्रम के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों सहित वीरवार को दिल्ली कूच कर रहे थे। इस दौरान साहा पुलिस ने इन्हें रोक लिया, जिस पर किसान भड़क गए और उन्होंने साहा-शाहाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा और साहा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। साहा थाना प्रभारी सुनील कुमार और डीएसपी सुधीर तनेजा द्वारा समझाने पर किसानों ने जाम को खोल दिया। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed