{"_id":"5999c8084f1c1b330f8b45bf","slug":"121503250440-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज ने हुड्डा को बताया कंडम माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज ने हुड्डा को बताया कंडम माल
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज ने हुड्डा को बताया कंडम माल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलों पर चुटकी लेते हुए सूबे के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने हुड्डा को कंडम माल बताते हुए कहा कि वह अब रिजेक्ट हो चुके हैं। विज ने कहा कि हुड्डा अब रिजेक्ट हो चुके हैं। कंडम माल को कौन अपनी पार्टी में लेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात केवल एक शिष्टाचार की मुलाकात थी, जबकि इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। हम इस तरह के कंडम माल को अपनी पार्टी में लेने वाले नहीं है। वहीं हुड्डा की बीजेपी में आने की अटकलों पर विपक्ष कांग्रेस को बीजेपी की बी टीम बता रहा है, जिस पर विज ने कहा पहले दोनों आपस में फैसला कर लें। कभी इनेलो पार्टी कांग्रेस को बीजेपी की बी टीम बताती है और कभी कांग्रेस पार्टी इनेलो को बीजेपी की बी की टीम बताती है। यह भी सच है कि दोनों हमें ए टीम तो मानते ही हैं।