फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   117 trains are running from Chandigarh-Sahnewal rail section and 36 trains are running via Dhuri-Jakhal

Ambala News: चंडीगढ़-साहनेवाल रेल सेक्शन से 117 तो धूरी-जाखल के रास्ते दौड़ रहीं 36 ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
117 trains are running from Chandigarh-Sahnewal rail section and 36 trains are running via Dhuri-Jakhal
अंबाला। किसान आंदोलन के दौरान प्रभावित अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन पूरी तरह से बंद है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर नजर आ रहा है। वहीं, उक्त रास्ते के अलावा रेलवे अंबाला-चंडीगढ़-साहनेवाल रेल सेक्शन का इस्तेमाल करते हुए, इस पर प्रीमियम ट्रेनों सहित लंबी दूरी की 117 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंबाला कैंट स्टेशन पर आने वाली 36 ट्रेनों का संचालन दिल्ली से धूरी-जाखल-लुधियाना रेल खंड के बदले मार्ग पर किया जा रहा है, जिससे कि मालगाड़ियों का संचालन भी समुचित तरीके से होता रहे और जरूरी वस्तुओं के सामन की कमी न हो। हालांकि पहले जहां यात्री ट्रेनों से पहले मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा था, वहीं अब इनका संचालन प्रमुख व प्रीमियम ट्रेनों के रवाना होने के बाद किया जा रहा है ताकि परेशान हो रहे यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

धूरी-जाखल मार्ग से संचालित ट्रेनें
अंबाला कैंट स्टेशन से निकलने वाली सचखंड, मालवा सहित अन्य ट्रेनों को धूरी-जाखल के रास्ते लुधियाना भेजा जा रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 12425, 12445, 12413, 12265, 11077, 15707, 11057, 12919, 04651, 12715, 12203, 20807, 22461, 20847, 22705, 12549, 12379, 12751, 12414, 12266, 12426, 12446, 20808, 20848, 11078, 22462, 12204, 12716, 15708, 11058, 12920, 22706, 12550, 04075, 04076 और 04530 शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22वें दिन इतनी ट्रेनें रहीं प्रभावित
किसान आंदोलन के 22 वें दिन भी 199 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान 69 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द रखा। जबकि 117 ट्रेनों को बदले मार्ग से और 13 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द करके पुन: चलाया गया। ट्रेनों में किए जा रहे बदलाव को लेकर रेलवे लगातार कंफर्म टिकट यात्रियों को जानकारी भेज रहा है कि उनकी ट्रेन किस मार्ग से जाएगी ताकि वो दूसरे रास्ते से स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन को पकड़ सकें। लेकिन इस दौरान अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब वो ट्रेन पकड़ने के चक्कर में अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचते हैं तो उन्हें जानकारी मिलती है कि उनकी ट्रेन को दिल्ली से ही दूसरे मार्ग पर भेज दिया गया है। ऐसे में उन्हें या तो दिल्ली या फिर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ रहा है। इसके लिए भी वो सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
घंटों देरी से चली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 05656 गुवाहाटी-जम्मूतवी 9.20 घंटे, 12475-11 घंटे, 04679-12.45 घंटे, 19325-30 मिनट, 22487 वंदे भारत 1 घंटा, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस 4.45 घंटे, 18104-20 मिनट, 14604-1.20 घंटे, 14650-40 मिनट, 15656-6 घंटे, 04651-11.45 घंटे, 18309-45 मिनट, 11057-13.20 घंटे, 20807-4.30 घंटे, 22709-10.20 घंटे, 22461 श्रीशक्ति एक्सप्रेस 2 घंटे, 11077-45 मिनट, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे, 12030 स्वर्ण शताब्दी 3.30 घंटे, 18238 छतीसगढ़ एक्सप्रेस 7.20 घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 5 घंटे, 22432-5 घंटे, 15652-1.45 घंटे, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 30.45 घंटे की देरी से चल रही हैं।
भीषण गर्मी, तप रहे यात्री
भीषण गर्मी में यात्री स्टेशन पर तप रहे हैं। पंखें की गर्म हवा छोटे बच्चों, बुजुर्गाें व महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। प्लेटफार्म 1, 2 व 3 को छोड़कर किसी अन्य प्लेटफार्म पर भीड़ नही है। सैकडों यात्री इन्हीं प्लेटफार्मों पर पानी के सहारे भूखे-प्यास मिटाते हुए ट्रेन का इंतजार करते नजर आते हैं। वहीं अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर अधिकांश यात्री एक दिन पहले ही पहुंच रहे हैं ताकि उनकी ट्रेन छूट न जाए क्योंकि सिस्टम अपडेट न होने से ट्रेन के आवागमन की सटीक जानकारी नहीं मिल रही है कि वो कितने बजे आएगी। हालांकि रेलवे ने कुछ ट्रेनों का स्टेटस सिस्टम पर अपडेट कर दिया है कि वो बदले मार्ग से चलेंगी। ऐसे में यात्रियों को अब सहयोग केंद्र का ही सहारा है। हालांकि यहां तैनात भी रेलवे कर्मी सही समय की जानकारी देने में असमर्थ नजर आते हैं। बावजूद इसके वो यात्रियों को ढांढस बंधा रहे हैं कि ट्रेन आगामी कुछ घंटों में आ जाएगी वो प्लेटफार्म पर ही इंतजार करें।

वर्जन
चंडीगढ़-साहनेवाल रेल सेक्शन पर ट्रेनों का लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। इसलिए लगभग 36 ट्रेनों को धूरी-जाखल के रास्ते लुधियाना भेजा जा रहा है। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनसे बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन करके ही घर से निकलें।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed