{"_id":"60b937c78ebc3e40c8409afc","slug":"11592-led-lights-to-be-installed-in-sadar-area-at-a-cost-of-rs-17-95-crore-ambala-news-knl72006913","type":"story","status":"publish","title_hn":"17.95 करोड़ रुपये की लागत से सदर क्षेत्र में लगेंगी 11592 एलईडी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17.95 करोड़ रुपये की लागत से सदर क्षेत्र में लगेंगी 11592 एलईडी लाइट
विज्ञापन
अंबाला। गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सशक्त नेतृत्व में छावनी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य करवा जा रहे हैं। इसी कड़ी में सदर क्षेत्र में 17 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से हाई मास्क लाईटें लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को लेकर संबंधित कंपनी द्वारा सर्वे किया जा चुका है। अगले सप्ताह से यह लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी।
गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं बिना किसी विलंब के मिले, इसके दृष्टिगत लोगों को यह सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है। अमरूत स्कीम के तहत 17.95 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 11592 एलईडी लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा, वहीं 25 हाई मास्क लाइटें भी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के तहत 20 वाट की 8700 एलईडी लाइट, 35 वाट की 1375 एलईडी लाइट, 72 वाट की 1217 एलईडी लाइट व 200 वाट की 300 एलईडी लाइट शामिल हैं। इसी प्रकार 12.5 एमटीआर की 20 हाई मास्क लाइट व 16 एमटीआर की 5 हाई मास्ट लाइट शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य के तहत सदर में ऑक्टागोनल के पोल लगाए जाने हैं।
नगर परिषद के अधिकारी अपूर्व कुमार ने बताया कि अमरूत स्कीम के तहत जिन क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी, उनके तहत शास्त्री कॉलोनी में तीन, भगत सिंह चौक पर, फुटबाल चौक, ब्रह्मकुमारी चौक, कैपिटल चौक, सेवा समिति चौक, अकालगढ़ गुरुद्वारा चौक बब्याल, दयाल बाग चौक, टुंडला मंडी चौक, गुरुद्वारा चौक डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर ए चौक डिफेंस कॉलोनी, कलरेहडी चौक, रामपुर चौक, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा अस्पताल चौक बब्याल, खुखरैन धर्मशाला चौक, हाउसिंग बोर्ड, मिलाप नगर नन्हेडा, सरकारी स्कूल मच्छौंडा, विजयरतन चौक, चंद्रपुरी नजदीक शिव मंदिर, दलीपनगर नजदीक गुगा माडी, महेशनगर नजदीक वाटर वर्कस के पास व करधान/सलारहेड़ी चौक पर एक-एक हाई मास्क लाइटें लगाई जाएंगी।