फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - वर्ष 2012 में दोनों में हुआ था प्रेम विवाह,

- वर्ष 2012 में दोनों में हुआ था प्रेम विवाह,

Tue, 08 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
- वर्ष 2012 में दोनों में हुआ था प्रेम विवाह,
पति से कलह, महिला ने तीन साल के मासूम को गोद में बैठा पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, दोनों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना (अंबाला)।
धीन गांव स्थित लोगड़ियों की माजरी के पास सैनियों के डेरे में सोमवार को पति से कलह के चलते 30 वर्षीय महिला ने तीन साल के मासूम को गोद में बैठा पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। हादसे में महिला अंजना और तीन साल के यतिन की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक मैक्सी कैब चालक दिनेश कुमार ने साल 2012 में हिमाचल प्रदेश के नाहन के पास स्थित गांव कोलर की अंजना से प्रेम विवाह किया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों में कलह रहने लगी। करीब 20 दिन पहले हुए झगड़े के बाद अंजना ने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। सोमवार को इसी मामले में पति दिनेश कुमार एसडीएम कोर्ट गया था। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर सोमवार सुबह दोनों में बहस हुई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं महिला के परिवार सदस्यों से पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है। उनके आने पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



मुलाना थाने में दी शिकायत
अंजना ने करीब 20 दिन पहले पति से झगड़े की शिकायत मुलाना थाने में दी थी। हालांकि दिनेश के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। मामले को लेकर एसडीएम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही थी। दिनेश ने बताया कि वह सोमवार को सुनवाई के लिए बराड़ा एसडीएम कोर्ट गया था। बताते हैं कि इसी बात को लेकर दोनों में सुबह बहस भी हुई। बाद में दिनेश को पता चला कि पत्नी अंजना ने बेटे यतिन को गोद में बैठाकर आग लगा ली है और मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को एमएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले गई है। दिनेश ने बताया कि वह और उसके पिता जगदीश अस्पताल पहुंचे तो अंजना और यतिन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना के समय बराड़ा गया था पति
घटना के दौरान कमरे से धुआं उठता देख जेठानी संगीता देवी और पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी पायल कमरे में पहुंचीं। उन्होंने देखा कि 30 वर्षीय अंजना और यतिन बुरी तरह से तड़प रहे हैं। दोनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों झुलस भी गई। जानकारी मिलने पर पड़ोसी भी पहुंचे। तब तक अंजना और बेटा यतिन बुरी तरह से जल चुके थे। घटना के समय महिला का पति एसडीएम कोर्ट बराड़ा में गया हुआ था, जबकि अन्य परिजन भी मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला और उसके बच्चे को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में दाखिल कराया, जहां महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मुलाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुन दौड़ी पायल, बचाव में हाथ झुलसे
पड़ोस में रहने वाली किशोरी पायल ने अंजना के घर जब चीख पुकार सुनी तो वह दौड़ी। अस्पताल में उपचाराधीन पायल ने बताया कि जैसे ही वह घर में दाखिल हुई तो अंजना व उसका बेटा आग में जल रहे थे। यह देख पहले तो सहम गई, मगर उसने हिम्मत नहीं हारी और पानी, कपड़ों से आग बुझाने का प्रयास किया। मगर इस दौरान उसके हाथ भी झुलस गए। उसे तुरंत एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रेम विवाह की वजह से नहीं था दोनों परिवारों में आना-जाना
दिनेश ने बताया कि प्रेम विवाह की वजह से दोनों परिवारों में आना-जाना बंद था। उसने बताया कि अंजना की मां अक्सर जादू टोना में विश्वास रखती थी, जिसे लेकर अंजना से बहस भी हुई थी। हालांकि अंजना अपनी मां के घर आती-जाती थी, मगर वह विवाह के बाद कभी ससुराल नहीं गया और न ही ससुराल से यहां कोई आया।

झगड़े के कारण संपत्ति से किया बेदखल
दिनेश के पिता जगदीश ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था और कई बार समझाने के प्रयत्न किए, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। दोनों में झगड़े को देखते हुए उन्होंने पहले ही उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया था। मगर उन्हें आभास नहीं था कि उनकी बहू यह कदम उठा लेगी।



शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। उनके आने पर अगर वे कोई बयान देते हैं तो बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी। -रणजीत सिंह, जांच अधिकारी, मुलाना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed