{"_id":"5aa435264f1c1bc4758b4b81","slug":"11520710950-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या मामले में पति दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या मामले में पति दो दिन के रिमांड पर
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या मामले में पति दो दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर।
दहेज हत्या के मामले में आरोपी दो महिलाओं सहित पांच नामजद लोगों में से मृतक विवाहिता के पति सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में किया पेश। जहां से अदालत ने पति को दो दिन के पुलिस रिमांड पर और दो को न्यायिक हिरासत में भेजा।
गौरतलब है कि शुक्रवार को खंड शहजादपुर के गांव कलाल माजरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के पिता अजमेर निवासी गांव बिहटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति दीपक सहित ससुर, सास, जेठ, जेठानी उसकी बेटी को दहेज के लिए अक्सर तंग करते थे। इसी वजह से उसकी गला घोंट कर हत्या की गई। शहजादपुर पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहजादपुर थाना प्रभारी शलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। सास व ससुर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि पति को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।