{"_id":"598dfd7c4f1c1bea598b46ba","slug":"11502477692-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे तक लगाने पड़े थे अधिकारियों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे तक लगाने पड़े थे अधिकारियों को
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा आरटीए कार्यालयों पर की गई छापामारी के बाद अब आरटीए सचिव अंबाला का कार्यभार जिला के एडीसी को सौंपने के निर्देश हैं। आरटीए कार्यालय अंबाला हमेशा ही सुर्खियों में रहा है, जबकि एजेंटों का जाल पूरी तरह से फैला रहा। इतना ही गाड़ियों की पासिंग में खेल चलता रहा, जबकि अधिकारियों को कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे तक लगाने पड़े। सरकार की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप है। उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने अंबाला कैंट स्थित आरटीए कार्यालय का रिकार्ड खंगाला था। इस दौरान काफी रिकार्ड अपने कब्जे में भी लिया, जबकि इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हुआ। इस कार्रवाई के बाद से ही चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म हो चुका था कि कोई न कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
अंबाला कैंट का आरटीए सचिव कार्यालय में जहां एजेंटों का बोलबाला रहा, वहीं लोग भी अपनी फाइलें लेकर भटकते रहे। आलम यह रहा कि एजेंटों के मार्फत अधिकतर काम होते रहे, जबकि प्रापर चैनल से काम करवाने में लोगों के पसीने छूटते रहे। ऐसे में इस कार्यालय के आसपास एजेंटों का जाल ऐसा फैला कि लोग परेशानी से बचने के लिए इन एजेंटों से काम करवाने लग गए। आरटीए कार्यालय जब कैंट बस स्टैंड में था, उस समय एजेंटों को कार्यालय से दूर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे तक लगाने पड़ गए।
वर्जन
आरटीए कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापामारी हुई थी। इसके बाद सरकार के आदेश हैं कि एडीसी आरटीए सचिव कार्यालय का कार्यभार संभाले। जल्द ही यह कार्यभार संभाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
- आरके सिंह, एडीसी अंबाला