{"_id":"5c9539dfbdec22140012d1fd","slug":"111553283551-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चैन स्नेचिंग कर बाईक सवार युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की चैन स्नेचिंग कर बाईक सवार युवक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की चैन स्नेचिंग कर बाइक सवार युवक फरार
फोटो नंबर : 45
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शुक्रवार देर शाम करीब छह बजे छावनी के कबाड़ी बाजार में दो बाइक सवार युवकों ने एक महिला की गले की चेन छीन ली। घटना उस समय हुई जब महिला अपनी बहन के साथ पैदल ही अपनी दुकान पर जा रही थी। स्नेचर तो घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लेकिन इस घटना से बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। महिला के पति के फोन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुट गई। बाजार के मुख्य चौकों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में कर रही है। पुलिस का मानना है कि वह शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
स्नेचिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। स्नेचिंग के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव पिलखनी थाना साहा जिला अंबाला को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने 20 मार्च को सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कपड़ा मार्केट के एटीएम के पास से दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें मोबाइल फोन, नकदी व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।