फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   राष्ट्रध्वज का अपमान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रध्वज का अपमान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रध्वज का अपमान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुलाना(अंबाला)। एक ओर जहां पुलवामा में हुए आतंकी हमले से आहत देशवासी देश के साथ एकजुट होकर खड़े है वहीं कुछ ऐसे लोग भी है जोकि सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियां कर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुलाना हल्के के गांव नहौनी से सामने आया है जहां एक जूस कॉर्नर चलाने वाले युवक द्वारा देश विरोधी फोटो को अपने फेसबुक के कवर पर डाल दिया। उसकी फेसबुक आईडी में शामिल स्थानीय युवकों ने देखा तो वो सभी सकते में आ गए। उन्होंने तुरंत कलालटी चौकी पुलिस को मामले की शिकायत सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मुलाना से धर दबोचा।
मुलाना पुलिस को दी शिकायत में राहुल निवासी कालपी ने बताया कि नहौनी मार्केट में जूस कार्नर चलाने वाले गंगेरू शामली निवासी फरीद ने 22 फरवरी को अपनी फेसबुक की कवर फोटो में भारत के राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप बिगाड़ कर लगाया हुआ है। इतना ही नहीं फरीद ने जो फोटो लगाई हुई थी उसमें राष्ट्रीय ध्वज को मेंढक के रूप में तैयार करके उस पर आंखें और हाथ लगाया हुआ है। इसके साथ ही पाकिस्तान के ध्वज का हाथ रूपी चित्र बनाकर भारत के राष्ट्रीय ध्वज को पाकिस्तानी हाथ रूपी ध्वज से दबाकर आंख से झाग निकलती हुई दिखाई हुई है। फरीद ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में यह फोटो लगाई हुई है। शिकायत मिलते ही कलालटी पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए आरोपी युवक के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया व रविवार दोपहर को आरोपी फरीद को मुलाना से काबू भी कर लिया है।
विज्ञापन


युवाओं ने नहीं खोया आपा दी पुलिस को शिकायत
फेसबुक पर देश विरोधी पोस्ट देखते ही नहौनी के युवाओं ने समझदारी से काम लेते हुए आरोपी युवक की शिकायत कलालटी चौकी इंचार्ज को सौंपी। युवाओं ने स्वयं की भावनाओं पर संयम रखते हुए पुलिस को कार्रवाई करने की गुहार लगाई। युवाओं का कहना है कि मामले की कड़ी जांच होनी चाहिए ताकि फरीद द्वारा ऐसी आपत्तिजनक फोटो डालने का उद्देश्य पता चल सके। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते है लेकिन देश का युवा ऐसा नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश विरोधी फोटो फेसबुक पर अपलोड करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मुलाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
-रविंद्र कुमार, इंचार्ज कलालटी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed