{"_id":"5c6c5d18bdec2253970c5184","slug":"111550605591-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूक-रूककर हो रही बारिश से गेहूं पडने लगा पीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूक-रूककर हो रही बारिश से गेहूं पडने लगा पीला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। रुक-रुककर होने वाली बारिश से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। इसका गेहूं की प्रति क्विंटल औसत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। क्षेत्र के किसान मनजीत सिंह, जरनैल सिह, गुरदेव सिंह नंबरदार, राजेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, तेजबीर, जसबीर सिंह आदि का मानना है कि यदि बारिश ऐसे ही चलती रही तो गेहूं पकने से पहले ही गलने लगेगा, जिसका सीधा असर किसानों की आर्थिक दशा पर पड़ेगा। किसानों ने बताया कि सरकार फसल बीमे को लेकर पहले ही उनके साथ पक्षपात कर रही है। दूसरी ओर मौसम की मार के कारण उनकी गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है।
धूप लगने का इंतजार करें : कृषि अधिकारी
कृषि अधिकारी रोशन लाल का मानना है कि ज्यादा बारशि से गेहूं का पौधा पीला पड़ना स्वाभाविक है, क्योंकि गेहूं अब अंतिम चरण में है। इस दौरान गेहूं का पौधा ज्यादा पानी नहीं सोख सकता। उसे साफ मौसम व धूप की जरूरत होती है। यदि पीली हुई गेहूं को भी पर्याप्त धूप मिले तो उसमें भी सुधार होने लगता है। उन्होंने बताया कि सरसों, प्याज व आलू की फसल में भी धूप लगने से ही सुधार होगा।