{"_id":"5c6864debdec22739402b38f","slug":"111550345438-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव की नाबालिग की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव नन्योला निवासी 10 वीं कक्षा में पढने वाली नाबालिग ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को शाम करीब 3 बजे वह गांव के ही युवक रवि (18) के साथ अंबाला शहर में शॉपिंग के लिए आई थी। वह बस स्टैंड पहुंचे तो वहां रवि का जानकार रामकुमार (19) पहले से मौजूद था। इसके बाद वह तीनों शहर नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां से अंबाला कैंट और वहां से शाहाबाद रात करीब 8 बजे पहुंचे। शाहाबाद में रवि का भाई अभिषेक (19) भी पहले से मौजूद था और उसने शाहाबाद में ही एक होटल बुक करवा रखा था। इसके बाद अभिषेक व रामकुमार नाबालिग लड़की व रवि को होटल के कमरे में छोड़कर वहां से चले गए, जहां रवि ने नाबालिग से गलत काम किया। इसके बाद किसी तरह सूचना पाकर नाबालिग लड़की के माता-पिता वहां पहुंच गए। माता-पिता को देख नाबालिग लड़की ने सारी बात अपने माता-पिता को बताई, जो नाबालिग लड़की को महिला थाना लेकर पहुंचे। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर तीनों आरोपी रवि, रामकुमार व अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।