{"_id":"5c4625c1bdec2273934e09d2","slug":"111548101057-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाए बादल, शाम आरंभ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाए बादल, शाम आरंभ हुई बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सोमवार देर शाम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह दिनभर बादल छाये रहे और शाम होते ही हलकी बारिश आरंभ हो गई, जो रात तक रुक-रुक कर होती रही। बारिश होते ही सड़कें वीरान हो गईं और लोग घरों में दुबक गए। उधर, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक जिले का मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना भी विभाग द्वारा जताई गई है।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। सुबह से ही बादल छाये रहे, दोपहर बाद तेज हवाएं चलीं और बादल और गहरा गए। इसके बाद बारिश आरंभ हो गई जिससे रात्रि ठिठुरन बढ़ गई। आगामी दिनों में भी मौसम विभाग ने इसी तरह बारिश की संभावना जताई है। यदि मौसम इसी तरह रहा तो आगामी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है साथ ही धुंध भी बढ़ सकती है। अभी बीते कुछ दिनों से तापमान में सुधार था। मगर बारिश के बाद जिले का तापमान गिर सकता है।