फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नीलगाय से बचने के चक्कर में गिरे बाइक सवार, एक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

नीलगाय से बचने के चक्कर में गिरे बाइक सवार, एक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Thu, 10 Jan 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
नीलगाय से बचने के चक्कर में गिरे बाइक सवार, एक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
शहजादपुर। फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहे दो युवक नीलगाय से बचने के चक्कर में गिर गए। इन में से एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कस्बा साहा के निकटवर्ती गांव साबांपुर के रहने वाले सतविंद्र सिंह व गुरविंद्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव साबांपुर से अपनी ड्यूटी के लिए किसी फैक्टरी में डेराबस्सी पंजाब के लिए जा रहे थे। जब वह एनएच 73 पर स्थित लवली ढाबा गांव कक्ड़माजरा के नजदीक पहुंचे, तो उनकी मोटरसाइकिल के सामने कोई नीलगाय आ गई। उनकी मोटरसाइकिल नीलगाय से टकराने की वजह से वह दोनों नीचे गिर गए। इसमें गुरविंद्र सिंह आयु करीब 24 वर्ष को किसी नामालूम वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे युवक को मामूली चोटें आई। घटना की सूचना पर मृतक के रिश्तेदार व अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस से घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए शवगृह नारायणगढ़ में भिजवा दिया गया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed