फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत

Mon, 21 May 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का एयरफोर्स स्टेशन पर स्वास्थ्य मंत्री और उपायुक्त ने किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को दिल्ली से मोहाली जाते समय वायुसेना स्टेशन अंबाला छावनी पहुंचे। अंबाला पहुंचने पर राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जबकि जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने महामहिम का स्वागत किया। इस दौरे में राष्ट्रपति के साथ देश की प्रथम महिला एवं राष्ट्रपति की धर्मपत्नी सविता कोविंद, पुत्र प्रशांत कुमार, पुत्री स्वाति कोविंद और पुत्रवधू गौरी कुमार भी शामिल रहे। राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में एयर ऑफिसर कमांडिंग एलके चावला, ब्रिगेडियर सुरेंद्र सिंह सिद्धू, कार्यकारी जीओसी मेजर जनरल कुलवंत सिंह, मेयर रमेश लाल मल, एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग सहित जिला प्रशासन, वायुसेना और सेना के अन्य अधिकारी शामिल रहे। जानकारी मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मोहाली में एक शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह दिल्ली से रवाना हुए थे और भारतीय वायुसेना के जहाज में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायुसेना स्टेशन अंबाला छावनी पहुंचे थे। इसके बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर से 9 बजकर 24 मिनट पर अंबाला से मोहाली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed