{"_id":"5b01d3774f1c1be8408b6a0b","slug":"111526846327-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
Updated Mon, 21 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के दो मामलों में पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर।
क्षेत्र में गत दिनों हुई दो अलग-अलग हत्या मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं, वहीं दावा किया जा रहा है कि जल्द आरोपियों को दबोचा जाएगा। दूसरी ओर सास-बहू के मर्डर के मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी।
गौरतलब है कि 13 मई को नारायणगढ़-कालपी रोड पर स्थित गांव नखड़ोली के समीप महुआ खेड़ी के 40 वर्षीय रणधीर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसमें पुलिस ने गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इसकी जांच का जिम्मा सीआईए-2 अंबाला को सौंपा गया। सीआईए की टीम कई राज्यों में छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दूसरी ओर गांव कोड़वा खुर्द के बुजुर्ग पशुपालक सुंदर राम की हत्या का सुराग अभी तक नहीं लग पाया है। बीते 15 मई को सुंदर राम का शव जंगलों में मिला था, जबकि उसके बाद से ही पुलिस हत्यारों की तलाश में है। अभी तक सुंदरराम के हत्यारों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। वहीं, कालपी रोड पर बीते दिनों घरेलू नौकर द्वारा सास-बहू की हत्या के मामले में गिरफ्तार नौकर हरीश को पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। एक अन्य नाबालिग आरोपी को बाल सुधारगृह भेजा गया है।