फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - इंदिरा चौक पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए बोर्ड भी करेगा प्रयास

- इंदिरा चौक पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए बोर्ड भी करेगा प्रयास

Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
- इंदिरा चौक पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए बोर्ड भी करेगा प्रयास
निगम की तर्ज पर अब कैंटोनमेंट बोर्ड लगाएगा ट्रैफिक लाइट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
इंदिरा चौक पर लगने वाले जाम की स्थिति से निजात के लिए अब कैंटोनमेंट बोर्ड भी नगर निगम की तर्ज पर अलग-अलग चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाएगा। योजना को लेकर बोर्ड अधिकारी प्लानिंग कर रहे हैं। इंदिरा चौक से कुछ दूर मिलिट्री अस्पताल चौक और दूसरी रोड पर आर्य गर्ल्स कॉलेज चौक पर लाइटें लगाए जाने की योजना है। जल्द यहां पर लाइटें लगाई जाएंगी जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। इससे पहले कैंटोनमेंट बोर्ड और नगर निगम ने संयुक्त तौर पर इंदिरा चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाई थी। मगर आसपास सड़कों से अचानक काफी ट्रैफिक चौराहे तक आ जाता था जिस वजह से ट्रैफिक पुलिस को लाइटें बंद करनी पड़ी थी। मगर अब विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक लाइट होने से एक चौराहे पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा।

इंदिरा चौक पर दिनभर रहता है ट्रैफिक का दबाव
जगाधरी रोड नेशनल हाईवे स्थित इंदिरा चौक पर दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है। चौराहे के एक ओर नगर निगम क्षेत्र है तो दूसरी ओर सैन्य क्षेत्र। चौक पर यमुनानगर के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश से वाहन आते-जाते हैं। वहीं इंदिरा चौक कैंट का सेंटर प्वाइंट भी माना जाता है। यहां प्रतिदिन 80 हजार से अधिक वाहन चालक होकर गुजरते हैं। चौक के आसपास दो प्रमुख कॉलेज और नौ स्कूल हैं, स्कूली छुट्टी के समय तो चौक पर जाम लग जाता है। इसी जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाई जा रही है। जगाधरी रोड पर नगर निगम ने इंदिरा चौक से पहले पड़ने वाले एसडी कॉलेज और सप्लाई चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगा दी है। इसी तरह अब कैंटोनमेंट बोर्ड भी अपने इलाके में ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
मुख्य इंदिरा चौक के आसपास अन्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगने से इंदिरा चौक पर जाम नहीं लगेगा। भविष्य में इस चौक पर भी बंद ट्रैफिक लाइट ऑन की जाएगी। सीमित मात्रा में ट्रैफिक आगे बढ़ेगा। हालांकि ट्रैफिक लाइट अभी भी चौराहे पर लगी है, मगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा इसे ऑन नहीं किया जाता। इसे ऑन करते ही चौक पर हर तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने किया सर्वे
ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड ने सर्वे भी किया है, इसमें पाया गया कि वाहनों को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग चौराहों पर लाइट्स लगाना जरूरी है। केवल एक चौराहे पर लाइट नहीं लगाई जा सकती। इस समय सैन्य क्षेत्र में मिलिट्री अस्पताल और आर्य गर्ल्स चौक से भी काफी मात्रा में वाहन इंदिरा चौक की ओर जाते हैं।


योजना पर चल रहा विचार
कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ वरुण कालिया ने कहा कि मिलिट्री अस्पताल चौक और आर्य गर्ल्स कालेज के पास ट्रैफिक लाइट्स लगाने की योजना पर विचार चल रहा है। जल्द इस पर काम होगा।

जरूरी है ट्रैफिक लाइट लगना
सीएम रोड सेफ्टी समिति के सदस्य रशित बजाज ने कहा कि जगाधरी रोड पर काफी ट्रैफिक रहता है। यहां पर लाइट्स लगी तो लोगों को फायदा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed