Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके जताया विरोध

- सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके जताया विरोध

Thu, 22 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
- सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके जताया विरोध
मांगें मनवाने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स ने विज के घर के बाहर डाला डेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
लगभग 10 दिनों से धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बुधवार को मांगें मनवाने को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के घर के बाहर डेरा डाला। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री विज को ज्ञापन सौंपकर समस्या बारे अवगत कराया। स्वास्थ्य मंत्री ने वर्कर्स की मांग जायज बताते हुए सरकार से इस बारे में बात करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लिखित में ठोस आश्वासन मांगा है और आश्वासन न मिलने तक धरने पर डटे रहने का एलान भी कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास के पास प्रदर्शन से पहले ही अलर्ट पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को शास्त्री कॉलोनी के मुख्य गेट के बाहर ही रोक दिया। जहां उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री अनिल विज के निवास पर जाकर मुलाकात की। वर्कर हेल्पर यूनियन की प्रधान अनुपमा का कहना है कि सरकार जो उन्हें मानदेय देती है उससे उनके घरों का गुजारा नहीं होता। इसके अलावा कई और परेशानियां हैं जिसके बारे में सरकार को कई बार बताया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी और लिखित में आश्वासन नहीं देगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


अन्य कर्मचारी यूनियनें भी समर्थन में कूदीं
वहीं अन्य कर्मचारी यूनियनों के नेता भी बुधवार को आंगनबाड़ी वर्करों के समर्थन में उतर आए हैं। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य ऑडिटर इंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वर्कर, हेल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया और सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जब तक पक्का होने की प्रक्रिया में समय लगेगा तब तक न्यूनतम वेतन लागू किया जाए और सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए। वर्कर व हेल्पर को सभी प्रकार की छुट्टियां दी जाए, वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं दी जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी उठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा सरकार से बात करूंगा
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों को जायज करार देते हुए इस बारे में सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है। विज ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर उनसे मिली हैं। कुछ हद तक उनकी मांगें जायज हैं जिनके बारे में सरकार से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed