{"_id":"5999c8034f1c1b480d8b45e6","slug":"111503250435-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मुजफ्फरनगर के पास खतौली में हुए रेल हादसे के चलते -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मुजफ्फरनगर के पास खतौली में हुए रेल हादसे के चलते -
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने की 15 ट्रेनें रद्द, कैंट स्टेशन पर भटकते रहे यात्री
पेज नंबर चार की लीड ...
फोटो नंबर :: 11-16
- मुजफ्फरनगर के पास खतौली में हुए रेल हादसे के चलते -
रेलवे ने की 15 ट्रेनें रद्द, कैंट स्टेशन पर भटकते रहे यात्री
- कुछ ट्रेनों का रूट बदलकर दी यात्रियों को राहत, फिर भी कईं यात्री हुए परेशान
- ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर पर लगी रही यात्रियों की भीड़
20 अगस्त
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शनिवार को मुजफ्फरनगर के पास खतौली में हुए रेल हादसे के बाद रविवार को अंबाला से होकर गुजरने वाली करीब पंद्रह ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कइयों के रूट बदले गए। इनमें से करीब सात ट्रेनें ऐसी हैं, जो अंबाला से होकर गुजरती हैं। इस दौरान कैंट स्टेशन पर यात्री भटकते रहे, जबकि पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। इस दौरान यात्रियों ने परिजनों को फोन का इसकी सूचना दी, जबकि रेलवे भी वैकल्पिक व्यवस्था देने में दिन भर जुटा रहा। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि हादसे के कारण कईं ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ के रूट बदले गए हैं। फिर भी यात्रियों को किसी तरह से राहत देने की पूरी कोशिश की गई है।
मुजफ्फरनगर के नजदीक हुए रेल हादसे का असर रविवार को भी देखने को मिला। अंबाला से होकर जाने वाली कईं ट्रेनों को रद्द किया गया। ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए रेल यात्री इधर उधर भटकते रहे। इस हादसे के कारण गाड़ी संख्या 54562 अंबाला कैंट-दिल्ली को जहां रद्द किया गया, वहीं गाड़ी संख्या 54541 मेरठ-अंबाला कैंट, गाड़ी संख्या 54539 तथा 64561 दिल्ली-अंबाला कैंट को रद्द किया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54474, 63588 तथा 64560 सहानपुर-दिल्ली को भी रद्द किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 54472 ऋषिकेष-दिल्ली ट्रेन को भी रद्द किया गया। इसी तरह गाड़ी संख्या 14645 दिल्ली-जम्मू शालीमार एक्सप्रेस को पानीपत-अंबाला कैंट से डायवर्ट किया गया, जबकि गाड़ी संख्या 54540 अंबाला कैंट-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को सहारपुर मेें कैंसल किया गया। इसी तरह गाड़ी संख्या 51908 तथा 51907 शामली-सहानपुर-शामली पैसेंजर ट्रेन तथा गाड़ी संख्या 54471 दिल्ली-ऋषिकेष पैसेंजर ट्रेन को भी केंसिल किया गया है।
दूसरी ओर गाड़ी संख्या 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल तथा ट्रेन नंबर 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को पानीपत-अंबाला से डायवर्ट किया गया। इसी तरह गाड़ी संख्या 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सपे्रस को शामली से, गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस को शामली से तथा गाड़ी संख्या 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को अंबाला कैंट-पानीपत से डायवर्ट किया गया। इसी तरह गाड़ी संख्या 54472 ऋषिकेष-दिल्ली तथा गाड़ी संख्या 54474 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द किया गया है।