{"_id":"6aeb9dd602a506456c00a441","slug":"1103-buses-will-be-deployed-from-various-districts-for-the-home-ministers-rally-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172257-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गृहमंत्री की रैली में विभिन्न जिलों से लगेंगी 1103 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गृहमंत्री की रैली में विभिन्न जिलों से लगेंगी 1103 बसें
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
- अंबाला छावनी के गांधी मैदान में होगा राज्य स्तरीय समारोह, परिवहन निदेशालय ने महाप्रबंधकों को जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंजी
अंबाला। गृहमंत्री अमित शाह वीरवार को छावनी के गांधी मैदान में शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर से लोगों को लाने के लिए परिवहन विभाग ने व्यापक व्यवस्था की है। हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय ने समारोह के लिए 1,103 बसों का बेड़ा तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अकेले अंबाला जिले के लिए 642 बसों की व्यवस्था की गई है। अंबाला डिपो की 170 बसों में से 125 सीधे कार्यक्रम के लिए आरक्षित हैं। शेष 517 बसों की भरपाई नौ अन्य डिपो से होगी। इनमें चंडीगढ़ (60), जींद (100), रोहतक (100), झज्जर (90) और सोनीपत (50) से बसें आएंगी। सिरसा (40), दिल्ली (35), फतेहाबाद (22) और करनाल (20) से भी गाड़ियां बुलाई गई हैं। अंबाला के अलावा पड़ोसी जिलों से भी लोगों को लाने के लिए बसें तय की गई हैं। कैथल जिले के लिए 170 बसों का कोटा है। इसमें कैथल डिपो की 100 बसों के अलावा फतेहाबाद से 40 और करनाल से 30 अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। कुरुक्षेत्र से 140, पंचकूला से 81 और यमुनानगर से 70 बसें सीधे गांधी मैदान के लिए रवाना होंगी।
अंबाला में बसों की विशेष व्यवस्था
अकेले अंबाला जिले के लिए 642 बसों का बेड़ा तैनात किया गया है। अंबाला डिपो की 125 बसें कार्यक्रम के लिए आरक्षित हैं। शेष 517 बसें नौ अन्य डिपो से आपूर्ति की जाएंगी। यह व्यवस्था लोगों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए है।
विज्ञापन
आम यात्रियों को होगी परेशानी
बसों के बड़े पैमाने पर डायवर्जन से आम जनता को भारी दिक्कतें होंगी। अंबाला डिपो से केवल 45 बसें ही नियमित रूटों पर चलेंगी। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। परिवहन अधिकारियों का दावा है कि मुख्य रूटों पर सेवा सुचारु रखने का प्रयास किया जाएगा।