Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1,103 buses deployed for rally; passengers left stranded at Cantonment bus stand

Ambala News: रैली में लगीं 1103 बसें, छावनी बस स्टैंड पर परेशान रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
1,103 buses deployed for rally; passengers left stranded at Cantonment bus stand
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के गांधी मैदान में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर किए गए परिवहन इंतजाम आम यात्रियों पर भारी पड़ गए। रैली के लिए हरियाणा रोडवेज की विभिन्न जिलो की 1103 बसों को लगाया गया, जिसमें से अकेले अंबाला डिपो की 132 बसें शामिल रहीं। इन बसों के जरिए लोगों को उनके क्षेत्रों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। हालांकि, इस व्यवस्था के चलते विभिन्न रूटों पर बसों का टोटा हो गया और छावनी बस अड्डे से लेकर ग्रामीण मार्गों तक यात्री घंटों परेशान होते रहे।

सुबह से ही अंबाला छावनी बस स्टैंड पर दिल्ली, कालका, बद्दी, यमुनानगर, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों का जमावड़ा लग गया। रोडवेज की नियमित बसें न मिलने से यात्री प्लेटफॉर्म पर सामान के साथ भटकते नजर आए। घंटों इंतजार के बाद जब स्थिति नहीं सुधरी, तो कई यात्रियों ने पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की गुजरती बसों का सहारा लिया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


-------
बद्दी जाने को डेढ़ घंटे इंतजार:
यात्री प्रदीप ने बताया कि उन्हें बद्दी जाना था, लेकिन डेढ़ घंटे से रोडवेज की कोई बस नहीं आई। बाद में पता चला कि अब हिमाचल डिपो की बस आएगी, लिहाजा वे उसी का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कालका रूट पर अता-पता नहीं
मोहित ने बताया कि उन्हें कालका जाना था एक घंटे से अधिक समय बीत चुका , लेकिन बस का कोई अता-पता नहीं है।
-----
वापस लौटने को मजबूर
छावनी निवासी अमित को दिल्ली जाना था। उन्होंने बताया कि काफी देर इंतजार करने के बाद भी दिल्ली की बस नहीं आई, जिससे परेशान होकर वे अब घर वापस लौटने की सोच रहे।

---------

रोडवेज की 132 बस कार्यक्रम में लगाई गई थी, इसके अलावा अन्य बसों को मार्ग पर चलाया गया था।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : Archive

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : Archive

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed