{"_id":"69cecfe0e303fbb5fb0d8cfb","slug":"110-cctv-cameras-will-be-installed-at-more-than-30-intersections-and-major-roads-ambala-news-c-36-1-amb1001-160832-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 30 से अधिक चौराहों और प्रमुख सड़कों पर लगाए जाएंगे 110 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 30 से अधिक चौराहों और प्रमुख सड़कों पर लगाए जाएंगे 110 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी की सुरक्षा व व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की है। इसके तहत छावनी के 30 से अधिक प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर 110 से अधिक हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए थे।
नगर परिषद की ओर से तैयार की गई इस योजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक, यह परियोजना न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक होगी बल्कि यातायात प्रबंधन को भी नई दिशा देगा। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विभाग अब निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है।