फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 transformers removed from Hargolal Road, three remaining

Ambala News: हरगोलाल रोड से 11 ट्रांसफार्मर हटाए, तीन शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
11 transformers removed from Hargolal Road, three remaining
अंबाला छावनी के हरगोलाल रोड पर सड़क किनारे लगाए गए बिजली के ट्रांसफार्मर। संवाद
अंबाला। हरगोलाल रोड के निर्माण में बाधा बन रहे 14 ट्रांसफार्मर में से 11 को बिजली निगम ने शिफ्ट कर दिया है ताकि निर्माणाधीन सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। वहीं, तीन जो सड़क के बीचोंबीच लगे हैं।
विज्ञापन

उन्हें भी आगामी एक सप्ताह के अंदर शिफ्ट करने का लक्ष्य बिजली निगम ने निर्धारित कर लिया है, जिससे कि सड़क के निर्माण में कोई रुकावट न हो और वाहनों का आवागमन भी सुचारु ढंग से हो सके। बिजली निगम से प्राप्त जानकारी अनुसार जिन 11 ट्रांसफार्मर को मुख्य सड़क से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है वो पूरी तरह से सुरक्षित है। यहां आने वाले समय में किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों को सड़क किनारे बिजली के खंभों पर ऊंचा करके लगाया गया है, वहीं कुछ जगह पर जमीन पर ही बेस तैयार करके ट्रांसफार्मर लगाए हैं और सुरक्षा को लेकर इसके चारों तरफ लोहे की जाली भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लंबित हो रहा था काम

नगर परिषद के अधीन लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है जोकि कंक्रीट और सिमेंट के मिश्रण से तैयार हो रही है, लेकिन सड़क का काम काफी धीमी गति से चल रहा था। इसका सबसे बड़ा कारण बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग को लेकर था। वहीं बिजली निगम को भी खंभों और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के दौरान स्थानीय निवासियों का गुस्सा झेलना पड़ा था। हालांकि विभाग ने इस मसले पर मंथन किया और स्थानीय लोगों को जब ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का खर्च बताया जोकि लाखों रुपये में था तो सभी विरोध करने वाले लोग शांत हो गए। इसलिए बिजली निगम ने भी बिना देरी किए 11 ट्रांसफार्मर सहित 26 के करीब खंभों को तुरंत प्रभाव से शिफ्ट कर दिया।



आवागमन में होगी सुविधा

सुभाष पार्क के चौक से लेकर 12 क्रास रोड पर बिजली कार्यालय के नजदीक सड़क का निर्माण किया जा रहा है जोकि हाथीखाना मंदिर से बस अड्डे व रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले सड़क से जोड़ दी जाएगी। इस सुविधा से साहा-अंबाला हाइवे पर आवागमन करने वाले वाहन भी इस सड़क का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं सड़क पहले से कई गुणा चौड़ी की जा रही है ताकि लोगों को भी आवागमन में कोई परेशानी न हो। यह कार्य नगर परिषद की निगरानी में किया जा रहा है।



वर्जन

हमारी तरफ से सड़क का निर्माण लगातार किया जा रहा है। कुछ जगह से बिजली के ट्रांसफार्मर हटा दिए गए हैं तो कुछ जगह अभी रह गए हैं। अगर वो भी हट जाएंगे तो कार्य को सुचारु ढंग से पूरा किया जा सकेगा। अभी बीच-बीच में काम करना पड़ रहा है।




मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।

वर्जन



हरगोलाल रोड पर 14 के करीब ट्रांसफार्मर और 25-26 खंभे थे। इनमें से 11 ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कर दिया गया है और इसकी जानकारी नगर परिषद को भी दे दी गई है। वहीं तीन अन्य ट्रांसफार्मर को भी हटाने की रुपरेखा तैयार कर ली गई है जोकि आगामी एक हफ्ते में हटा दिए जाएंगे।

आशीष चोपड़ा, एसडीओ, बिजली निगम, क्वालिटी कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed