फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 semple collect from twincity

ट्विन सिटी से मैगी के 11 सेंपल लिए

Thu, 04 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 04 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
देशभर में मैगी को लेकर उठ रहे सवालों के चलते बुधवार को ट्विन सिटी के दो शॉपिंग मॉल से मैगी के सेंपल लिए गए। कैंट स्थित मॉल से जहां मैगी के 5 सेंपल लिए गए, वहीं सिटी के शॉपिंग मॉल से 6 सेंपल लिए गए।
विज्ञापन


इन सभी सेंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। यह कार्रवाई फूड एंड सेफ्टी आफिसर के.के. शर्मा की अगुवाई में की गई।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा था कि मैगी को लेकर हरियाणा का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। इसी को लेकर महानिदेशक को निर्देश दिए थे कि वे प्रदेश के सभी जिलों में मैगी की सेंपलिंग करवाएं ताकि इसकी गुणवत्ता की जांच हो सके।
विज्ञापन


बुधवार को अंबाला कैंट व अंबाला सिटी में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने कार्रवाई की। इस दौरान मैगी के विभिन्न प्रोडक्ट्स की सेंपलिंग की गई। फूड एंड सेफ्टी आफिसर केके शर्मा ने कहा कि इन सभी सेंपलों की जांच की जाएगी और जो भी रिपोर्ट आएगी उसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। इसके बाद जो भी कार्रवाई होनी है सरकार के स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैगी के कारोबार पर पड़ेगा असर
ट्विन सिटी में जिस तरह से बुधवार को सेंपलिंग की गई, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि मैगी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर असर पड़ेगा। ऐसे में दुकानदारों में भी असमंजस की स्थिति है कि आगे क्या होगा।


यह कहते हैं दुकानदार
 कैंट के दुकानदारों में अजय कुमार, हेमंत, प्रवीण कुमार का कहना है कि मैगी की सेल काफी है। जिस तरह से अंबाला में सेंपलिंग हुई है, उससे लगता है कि सेल में फर्क पड़ेगा। वैसे भी खरीददार अब मैगी को लेकर सवाल करने लगे हैं, जबकि इससे पहले सीधे खरीददारी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed