फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 LEDs of 31 inches will be installed on unreserved, reserved and current counters, railway ticket information will be available

अंबाला: अनारक्षित,आरक्षित व करंट काउंटर पर लगेंगी 31 इंच की 11 एलईडी, रेल टिकट की मिलेगी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
11 LEDs of 31 inches will be installed on unreserved, reserved and current counters, railway ticket information will be available
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर पर लगी एलईडी स्क्रीन। - फोटो : Ambala
काउंटर पर 31 इंच की एलईडी जेबी टिकट की जानकारी
विज्ञापन

फोटो-1 व 2
51 इंच की 58 एलईडी पर डिजिटल होंगे विज्ञापन
02 करोड़ 10 लाख रुपये होंगे इस प्रोजेक्ट पर खर्च
हरिंदर पाल सिंह
अंबाला: रेल टिकट लेने के दौरान रेल कर्मचारी के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और बहस की शिकायत अब नहीं होगी। रेल टिकट प्रिंट होते ही पूरी जानकारी यात्री के समक्ष लगी एलईडी स्क्रीन पर नजर आएगी। इसमें टिकट खर्च सहित गंतव्य स्टेशनों की पूरी जानकारी यात्री को मिल सकेगी। अंबाला रेल मंडल ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत अनारक्षित टिकट काउंटर (यूटीएस) से कर दी गई है।
यहां सात एलईडी स्क्रीन लगाई हैं, जोकि जल्द ही रेलवे के सर्वर से जुड़ जाएंगी। ऐसी ही तीन एलईडी स्क्रीन आरक्षित केंद्र (पीआरएस) पर भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा एक स्क्रीन स्टेशन के मुख्यद्वार के नजदीक करंट काउंटर पर भी लगाई जाएगी, जिससे कि यात्रियों को टिकट लेते समय होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके और रेल कर्मचारी के साथ सौहार्द पूर्ण संबंध स्थापित हो सके। रेलवे ने यह ठेका 9 लाख 32 हजार 938 रुपये में दिया गया है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक से होगी शुरुआत
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के सबसे प्रमुख अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर विज्ञापन भी डिजिटल तरीके से प्रसारित होगा। इसके माध्यम से रेलवे से जुड़े नए बदलाव सहित महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी। विज्ञापन के लिए लगभग 51 इंच की 58 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसके तहत दो करोड़ एक लाख 83 हजार 353 रुपये खर्च होंगे। छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से इसकी शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही अन्य प्लेटफार्मों सहित रेलवे परिसर में भी एलईडी स्क्रीन लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए यूटीएस, पीआरएस और करंट काउंटर पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं ताकि रेल टिकट प्रिंट होते ही पूरी जानकारी यात्री के समक्ष लगी एलईडी स्क्रीन पर नजर आएगी और इससे कर्मचारी और यात्री के बीच होने वाली बहस पर विराम लग जाएगा। इसी प्रकार पूर रेलवे स्टेशन पर विज्ञापन का प्रसारण भी डिजिटल तरीके से किया जाएगा, जोकि यात्रियों को काफी पसंद आएगा।
वीरेंद्र कादयान, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed