फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 died from corona, 417 found efected

कोरोना से 11 की गई जान, 417 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
11 died from corona, 417 found efected
अंबाला। जिले में बुधवार को कोरोना से 11 लोगों की जान चली गई। वहीं बुधवार को जिले में 417 नए केस सामने आए। अब तक कुल मरीजों की संख्या जिले में 22941 हो चुकी है।
विज्ञापन

मरने वालों में नारायणगढ़ के गांव गदौली निवासी 42 वर्षीय पुरुष, अंबाला शहर हलके के चौड़मस्तपुर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मी नगर अंबाला शहर से 65 वर्षीय महिला, अंबाला शहर से 40 वर्षीय पुरुष, तेपला से 67 वर्षीय पुरुष, अंबाला शहर लक्ष्मी नगर से 45 वर्षीय महिला, पटेल रोड अंबाला शहर से 75 वर्षीय पुरुष, बलदेव नगर अंबाला शहर से 62 वर्षीय पुरुष, छावनी के बब्याल से 48 वर्षीय महिला, अंबाला शहर के मनमोहन नगर से 74 वर्षीय महिला और अंबाला शहर के रणजीत नगर से 59 वर्षीय महिला शामिल है। यह सभी मरीज अतिगंभीर स्थिति में थे और ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे थे। मई के 5 दिनों में कोरोना अब तक 53 लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन

जिले में इस समय 577 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 160 मरीज सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इन्हीं में से कुल 148 ऑक्सीजन और 12 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में सभी बेड भर चुके हैं। अंबाला शहर और छावनी के रामबाग श्मशान घाटों में कुल 13 चिताएं जली। इनके अलावा अन्य श्मशान घाट का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
प्राइवेट एंबुलेंस चालक मौत पर भी कर रहे मनचाही वसूली
जिला प्रशासन और सरकार ने एंबुलेंस के रेट निर्धारित कर दिए हैं। फिर भी प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की मनमानी जारी है। बुधवार को छावनी के रामबाग में 5 कोरोना संक्रमित शवों को प्राइवेट एंबुलेंस लेकर आई। नियमानुसार कोरोना संक्रमित शवों को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से ही श्मशान घाटों में भेजा जा रहा है। बुधवार को जो प्राइवेट एंबुलेंस कोरोना संक्रमित शवों को लेकर आई उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। मुलाना से शव लेकर आई प्राइवेट एंबुलेंस ने एक महिला से 3 हजार रुपये वसूले। मुलाना अस्पताल से अंबाला छावनी रामबाग श्मशान घाट की दूरी मात्र 28 किलोमीटर है। नियमानुसार 7 रुपये प्रति किलोमीटर चार्ज लिया जा सकता था।
-------------------------------
युवाओं में कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने का उत्साह बरकरार
जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना वैक्सीनेशन की 830 डोज लगी। अब तक जिले में 3445 युवाओं को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है।
----------------------------
बुधवार को जिले में कोरोना की यह रही स्थिति:-
जिले में18390 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इनमें बुधवार को डिस्चार्ज किए गए 258 मरीज भी शामिल हैं। जिले में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार 257 हो चुकी है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से रिकवरी घटर 80.16 रह गई है जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.27 प्रतिशत हो गई है। जिले में अब तक कोरोना से 294 मरीजों की जान जा चुकी है।
--------------------
जिले अब कोरोना वैक्सीनेशन की यह है स्थिति
जिले में 5 मई तक 3 लाख 10 हजार 7712 डोज कोरोना वैक्सीन की लग चुकी है। जिले में अभी तक 3 लाख 29 हजार 896 सैंपल कोरोना के लिए जा चुके हैं। जिले में अब तक कुल 2 लाख 41 हजार 601 लोगों को कोरोना की पहली और 69 हजार 105 को दूसरी डोज लग चुकी है।

---------------------
यहां से आए बुधवार नए संक्रमित
जिले में बुधवार को 125 अंबाला शहर, 102 अंबाला कैंट, 42 संक्रमित शहजादपुर, 55 मुलाना, 08 नए केस बराड़ा, 13 नारायणगढ़ और 72 नए केस चौड़मस्तपुर एरिया से सामने आए हैं। इनमें से संभालका, ढकौला, छज्जु माजरा शहजादपुर, दिनेश नगर अंबाला कैंट, आनंद नगर अंबाला कैंट, भुरंगपुर, गणेश विहार कैंट, मंडौर अंबाला शहर, जनेतपुर, पंजोखरा, न्यू विजय नगर, शारदा नगर, गीता नगरी, बडौली, सेक्टर-1, रेल विहार अंबाला कैंट, मोखा माजरा, प्रेम नगर, कमल विहार, आशा गार्डन, छोटा बाजार, मनमोहन नगर से दो-दो, रामनगर अंबाला शहर, राजेंद्र नगर अंबाला शहर, इंद्रपुरी अंबाला शहर, जलबेहड़ा, सांरगपुर, जग्गी कॉलोनी से 3-3, खैरा, महेश नगर, दयालबाग, सेक्टर-10 से 4-4, रामपुर, सेक्टर-7, बीसी बाजार अंबाला कैंट से 5-5, खानपुर ब्राह्मणा शहजादपुर, पल्लेदार मोहल्ला अंबाला कैंट से 6-6, सेक्टर 9 अंबाला शहर से 7 व अन्य जगहों से नए केस सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed