फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   वोल्वो बस चालक की नींद की झपकी बनी थी हादसे का कारण

वोल्वो बस चालक की नींद की झपकी बनी थी हादसे का कारण

Mon, 31 Dec 2018 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
वोल्वो बस चालक की नींद की झपकी बनी थी हादसे का कारण
वोल्वो बस चालक की नींद की झपकी बनी थी हादसे का कारण
विज्ञापन

फोटो : 42 व 43
48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया सड़क हादसे का मामला
हादसे के बाद एक ढाबे पर ट्रकों के बीच खड़ी कर दी थी बस
मामला शुक्रवार मध्य रात्रि चंडीगढ़ रोड पर दो टवेरा गाड़ियों को टक्कर मारने का, 7 लोगों की गई थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शुक्रवार रात अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर हुए हादसे को अंजाम देने वाले आरोपी प्राइवेट वोल्वो बस चालक को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दप्पर टोल प्लाजा से पानीपत व यमुनानगर तक लगे सभी सीसीटीवी खंगाले थे जिसके बाद पुलिस को इन टोल प्लाजा से बस क्रॉस होते हुए नहीं मिली। फिर छानबीन की तो बस साहा रोड पर नीलकंठ ढाबे पर मिली और वहीं से ही आरोपी चालक हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी विक्रांत को गिरफ्तार किया गया। बस मंडी से दिल्ली जा रही थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण यह घटना हुई।
बता दें कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ से कुछ परिवार वृंदावन व मथुरा घूमने के लिए दो टवेरा गाड़ियों में निकले थे, लेकिन अंबाला में ड्राइव इन 22 पहुंचने पर इनमें से एक गाड़ी चालक ने दूसरे को फोन कर बताया कि उसकी गाड़ी में से तेल लीक हो रहा है। जब वह गाड़ी रोककर बोनट खोलकर चेक कर रहे थे तो उसी वक्त एक वोल्वो बस चालक ने उसमें टक्कर मार दी। इस दौरान गाड़ियों में सवार 7 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य वोल्वो बस में सवारियों को कर दिया था शिफ्ट
आरोपी बस चालक विक्रांत हिमाचल के मंडी में सकलानी का निवासी है। विक्रांत ने पुलिस को बताया कि हादसे वाली रात उसको बस चलाते वक्त नींद की झपकी आ गई थी, जिस वजह से उसे रोड पर अंधेरे के चलते आगे खड़ीं गाड़ियां दिखाई नहीं दीं। उसने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद वह भयभीत हो गया था, इसलिए वह बस को भगा कर ले गया। उसने बताया कि हादसे के बाद उसने पीछे आ रही एक अन्य वोल्वो बस में सवारियों को शिफ्ट कर दिया था। उसे डर था कि कहीं आगे किसी टोल या नाके पर सवारियां हादसे की जानकारी पुलिस या किसी अन्य को न दें दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के बाहर से किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी बस चालक विक्रांत हादसे के बाद अंबाला के साहा रोड पर गांव ढोलामाजरा के नजदीक नीलकंठ ढाबे में चला गया था और वहां खड़े 7-8 ट्रकों के बीच में अपनी बस को खड़ा कर उसी में सो रहा था। जहां रविवार शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे वहां से काबू कर लिया।

एसपी ने किया था टीमों का गठन
हादसे के बाद शनिवार सुबह शहर नागरिक अस्पताल पहुंची एसपी आस्था मोदी ने टीमों का गठन कर मामले में जल्द कार्रवाई का परिजनों को आश्वासन दिया था। गठित की गई टीमों में डीएसपी अजीत, डीएसपी सुल्तान सिंह और सदर थाना एसएचओ थे। पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed