{"_id":"5ba1535d867a55013856a21f","slug":"101537299293-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी के बेहतर प्रयोग के लिए बठिंडा स्टेशन को मिली राजभाषा शील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी के बेहतर प्रयोग के लिए बठिंडा स्टेशन को मिली राजभाषा शील्ड
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी के बेहतर प्रयोग के लिए बठिंडा स्टेशन को मिली राजभाषा शील्ड
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रेल मंडल में पांच से 19 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। हिंदी में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मंगलवार को रेल मंडल कार्यालय में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंडल स्तर पर कार्यक्रम में चार अधिकारियों तथा 44 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद्र शर्मा ने राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिताओं में सफल 16 कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया। बठिंडा स्टेशन को सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट हिंदी प्रयोग के लिए नगर राजभाषा शील्ड प्राप्त हुई है। मंडल अधिकारियों ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के दौरान धूरी, अंबाला छावनी, सहारनपुर तथा नंगलडैम स्टेशनों पर स्टेशन राजभाषा समिति की बैठकें आयोजित की गईं तथा सहारनपुर स्टेशन पर तकनीकी विषय पर हिंदी गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें 42 कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके अलावा संरक्षा शिविर/धर्मपुर में तकनीकी विषय पर संरक्षा संवाद आयोजित किया गया जिसमें 69 कर्मचारियों ने सहभागिता की। तकनीकी गोष्ठी तथा संरक्षा संवाद में 9 वक्ताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मंडल कार्यालय में कर्मचारियों तथा अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज (प्रश्नोत्तरी) आयोजित की गई जिसमें सही उत्तर देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को नकद पुरस्कार वितरण किए गए। मंडल के एक अधिकारी तथा सात कर्मचारियों को प्रधान कार्यालय में भी पुरस्कृत किया गया।