फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सस्पेंड हो चुके कैशियर पर लटकी टमनेशन की तलवार

सस्पेंड हो चुके कैशियर पर लटकी टमनेशन की तलवार

Fri, 10 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड हो चुके कैशियर पर लटकी टमनेशन की तलवार
सस्पेंड हो चुके कैशियर पर लटकी टर्मिनेशन की तलवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। उगाला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से सस्पेंड हुए कैशियर पर अब टर्मिनेशन की तलवार लटकी है। ताजा मामले में कैशियर ने स्टॉप पेमेंट के चेक की भी पेमेंट कर दी।
बैंक मैनेजर को दी शिकायत में उगाला के रहने वाले अनूप सिंह ने बताया कि उसने एक पार्टी को पांच लाख रुपये का चेक दिया था। इसी पार्टी से उनका विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने बैंक में उक्त चेक की स्टॉप पेमेंट के बारे में कहा था, जिसकी रसीद भी दी थी। लेकिन इसके बावजूद उक्त कर्मचारी ने दूसरी पार्टी से मिलीभगत कर इस चेक के माध्यम से पांच लाख रुपये की पेमेंट कर दी। उन्होंने अब मांग की कि यह राशि उनके खाते में जमा करवाई जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कैशियर अशोक कुमार ने उगाला के रहने वाले गुलाब सिंह के बैंक में 16 हजार पांच सौ रुपये जमा करवाए थे लेकिन कैशियर ने जमा करने के बजाय अपनी जेब में डाल लिए थे। वहीं सेना के जवान शमशेर सिंह के दस हजार रुपये बैंक में न जमा करवा जेब में डाल लिए थे जबकि विश्वास के लिए दोनों को पेमेंट रसीद दी थी। लेकिन बाद में शिकायत हुई और जांच में दोषी पाया गया तो उसे सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनके साथ हेराफेरी हुई, वह बैंक में रसीद जमा कराएं : शर्मा
बैंक के सीनियर रिजनल मैनेजर रंजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा चुकी है। उसे टर्मिनेट भी किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक में एक लिस्ट लगाने को कहा गया है कि जिस उपभोक्ता के साथ लेन-देन में कैशियर अशोक कुमार ने हेराफेरी की है, वह बैंक में संपर्क कर जमा करवाई गई राशि की रसीद दें, उनका पैसा खाते में जमा हो जाएगा।

उचित कार्रवाई होगी : शाखा प्रबंधक
शाखा प्रबंधक यशपाल का कहना है कि उनके पास शिकायत आ चुकी है, जिसके आधार पर अधिकारी आए थे। जांच की जा चुकी है, जबकि इस मामले में उचित कार्रवाई होगी। रही बात लिस्ट लगवाए जाने की में अपने अधिकारियों से बात कर लेता हूं जैसे आदेश होंगे मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed