फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   भाजपाई फोटो सेशन छोड़ एक दिन कर्मियों की तरह करके दिखाए सफाई: सैलजा

भाजपाई फोटो सेशन छोड़ एक दिन कर्मियों की तरह करके दिखाए सफाई: सैलजा

Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपाई फोटो सेशन छोड़ एक दिन कर्मियों की तरह करके दिखाए सफाई: सैलजा
भाजपा कार्यकर्ता एक दिन कर्मचारियों की तरह सफाई करके दिखाएं : सैलजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
भाजपा कार्यकर्ता एक दिन सफाई कर्मियों की तरह सफाई करके दिखाएं, तभी वो सही मायने में कर्मचारियों के सच्चे हितैषी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने यह बात अंबाला सदर जोन नगर निगम गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के दौरान कही।
सैलजा ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किये थे उनमें से शायद ही कोई पूरा हुआ होगा। चाहे वो कर्मचारियों को समान काम, समान वेतन की बात हो या फिर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की। सैलजा ने कहा कि आज प्रदेश भर में 30 हजार से अधिक सफाईकर्मी हक के लिए नगर निगमों के गेटों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मगर सरकार मामले में कुछ नहीं कर पा रही। जबकि दो बार से अधिक यूनियन के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है जोकि बेनतीजा रही। जाहिर होता है सरकार नहीं चाहती कर्मचारियों का भला हो। इस मौके पर महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता वेणु अग्रवाल, पार्षद परविंद्र परी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास
उधर, नगर निगम गेट के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के सलाहकार राजेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक सरकार मामले कुछ नहीं करेगी, तब तक कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार से पक्का सुबूत लेकर ही उठेंगे अन्यथा कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेगा। इस मौके पर राहुल, प्रदीप, राजिंद्र, बीरपाल, हरि शंकर, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो नेता भी पहुंचे कर्मचारियों को समर्थन देने
वहीं, सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए सोमवार को इनेलो नेता ओंकार सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ओंकार सिंह ने कहा अपने चुनावी घोषणापत्र के अनुसार भाजपा सरकार को सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त करके कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए, समान काम-समान वेतन लागू करना चाहिए, पुरानी पेंशन स्कीम भी लागू होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी भी सफाई कर्मचारियों का समर्थन करने तो आ रहे हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि यह ठेका प्रथा लागू भी हुड्डा सरकार दौरान हुई थी, प्रदेश में पिछले 10 वर्ष कांग्रेस की ही सरकार रही है तब तो इनको सफाई कर्मचारियों की याद नहीं आई। इस अवसर पर हरिशंकर, राजिंदर हंस, कर्ण, राहुल, रमेश, कमल कुमार, बीरपाल, वेद प्रकाश, अशोक कुमार, शिव राम, पुरुषोत्तम, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, राजिंद्र, रामसिंह चनालिया, विकास सोनकर, मेहर सिंह जाट, मनजीत सिंह पंजोखड़ा साहिब, अजय जैन, हरीश अरोड़ा, सुखप्रीत सेठी, अमर सिंह गरनाला आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed