{"_id":"5ad1082c4f1c1b60098b4601","slug":"101523648556-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुटनों की मालिश की आड़ में घर में घुसा, हाथ का कंगन ले उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुटनों की मालिश की आड़ में घर में घुसा, हाथ का कंगन ले उड़ा
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुटनों की मालिश करने के बहाने घर में घुसा, बुजुर्ग का सोने का कंगन ले उड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
शहर में इन दिनों जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के बहाने घर में घुसकर बुजुर्गों से गहने आदि ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार को ऐसी ही एक घटना सिटी के नया बास एरिया में सामने आई जब बुजुर्ग महिला से ठग घुटनों और बाजूओं की मालिश करने के बहाने हाथ से सोने का कंगन उतरवाकर ले उड़ा। अचानक विधवा के पोते के आने की आहट से बचाव हो गया वरना, वह दूसरे हाथ का कंगन भी ले जाता। वहीं दूसरी घटना में महिला की बेटी के घर आने पर ठग फरार हो गया।
बुजुर्ग महिला के बेटे जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी काम से पत्नी और बड़े बेटे के साथ घर से बाहर था। इस दौरान दोपहर करीब एक बजे अनजान व्यक्ति उनके घर आया और उसके 12 वर्षीय बेटे से कहने लगा कि आपके पिता ने उसे दादी के घुटनों और जोड़ों के दर्द की मालिश करने को कहा है। इसके बाद वह घर में आकर उसकी मां के घुटनों की मालिश करने लगा और फिर बाजू की मालिश करने की बात कह कर उसकी मां की एक बाजू से सोने का कंगन उतरवा लिया। इस दौरान युवक को महिला के एक पोते के आने की आहट सुनाई दी। वह मालिश छोड़ एक हाथ का सोने का कंगन उठा कर वहां से फरार हो गया। जितेंद्र शर्मा जब घर पहुंचे तो मां ने उसे सारी घटना से अवगत करवाया। उसी समय जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
इस ठग की खोज करने के दौरान जितेंद्र को अपने घर और सुदर्शन ऑडिटोरियम के बीच एक मकान से सीसीटीवी फुटेज मिली। वारदात को अंजाम देने वाले ठग की फोटो कैद हो गई। नया बास में वारदात करने से पहले यह ठग सुदर्शन ऑडिटोरियम के निकट एक मकान में ऐसे ही मालिश करने गया था लेकिन इस दौरान महिला की बेटी घर में आ गई तो वह वहां से भाग निकला था।
विज्ञापन
करीब 10 मिनट बाद ही नया बास पहुंचकर बुजुर्ग और उसके छोटे पोते को अकेला पाकर हाथ का डेढ़ तोले सोने का कंगन ले उड़ा। सीसीटीवी फुटेज में यह ठग काले रंग के पंजाब नंबर के दोपहिया वाहन पर सवार होकर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।